फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   twelve thousand wheat bags stolen from hafed godown

गेहूं की 12 हजार बोरियां हुईं चोरी

Sun, 08 Nov 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Sun, 08 Nov 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
twelve thousand wheat bags stolen from hafed godown

अंबाला के हैफेड गोदामों में हुए गेहूं घोटाले की जांच में खुलासा हुआ है कि करीबन 10 से 12 हजार गेहूं की बोरियों को कर्मचारियों ने चुराकर बाजार में बेच दिया है। गोदामों में रखी बोरियां में भी गेहूं कम होने की आशंका है। अंबाला प्रशासन की ओर से गठित स्पेशल इंस्वेस्टीगेशन टीम ने इस घोटाले पर फिलहाल अपनी अंतरिम रिपोर्ट बनाकर डीसी को सौंप दी है। जबकि डीसी ने भी इस अंतरिम रिपोर्ट को आगामी सरकार के पास भेज दिया है। दूसरी ओर, बड़े स्तर का स्कैंडल होने की वजह से प्रथम दृष्टया पाई गई गड़बडिय़ों के आधार पर हैफेड के जीएम ने फिलहाल अंबाला में हैफेड के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, टेक्निकल अफसर, मैनेजर और स्टोरकीपर क्लर्क के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवा दिया है। जबकि पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है।

विज्ञापन

अभी तक जांच ये हुआ खुलासा

अंबाला प्रशासन की ओर से फिलहाल सरकार को इस गेहूं घोटाले की अंतरिम रिपोर्ट भेजी है। विभिन्न पहलुओं पर प्रशासन की ओर से जांच जारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार अभी तक सरकार को भेजी अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार हैफेड के मानकपुर गोदाम में से करीबन 10 से 12 हजार गेहूं की बोरियों चुराई जा चुकी है। काफी बोरियां बड़ी-बड़ी गेहूं की ढेरियों के बीचोंबीच से निकाली गई और वहां खाली हुई जगहों में गोदाम में रखे लकडिय़ों के रैक रख दिए गए। इतना ही नहीं गोदाम के भीतर कई बोरियां ऐसी भी है, जिनमें से भी काफी गेहूं चोरी हो चुका है। जब ये बोरियां गोदाम में पहुंची थी तो प्रति गेहूं की बोरी का भार 50 किलो था, लेकिन अब कई बोरियां ऐसी है, जिसका भार औसतन 25 से 30 किलो ही रह गया है। ढेरियों में रखी गई बोरियों में से ही गेहूं चोरी हो गया है। जांच में ये बात भी सामने आई है। इसके अतिरिक्त मानकपुर और मोखामाजरा हैफेड गोदाम में काफी टन गेहूं भी सड़ चुका है। जिसकी आंकलन रिपोर्ट अभी तैयार की जानी है।

विज्ञापन

गड़बड़झाले की करवाई वीडियोग्राफी

प्रशासन ने इस मामले में तमामा घोटाले की वीडियोग्राफी भी करवाई है। सूत्र बताते हैं कि इस वीडियोग्राफी को एक सीडी में कैद करके इसे अंतरिम रिपोर्ट के साथ सरकार को भेजा गया है।  इस वीडियोग्राफी में गोदामों में सड़ा हुआ गेहूं, चोरी किया गया गेहूं व गोदामों के मौजूदा हालातों को कैद किया गया है, ताकि सरकार को इससे अवगत करवाया जा सके। अंबाला पुलिस के एसीपी हेडक्वार्टर हितेश यादव कहते हैं कि इस मामले में पुलिस की एसआईटी प्रशासनिक अफसरों से भी कोर्डिनेट कर इस मामले के तथ्यों को सांझा करेगी, उसके बाद ही जांच को आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे उजागर हुआ गड़बड़झाला

उल्लेखनीय है कि  दो नवंबर को सहकारिरता मंत्री अंबाला से गुजरते वक्त अचानक हैफेड के गोदामों का रूख कर गए। वहां उन्होंने ट्राली में गंदी गेहूं की बोरियों की आड़ में  साफ गेहूं की बोरियों को लादकर की जा रही चोरी को रंगे हाथों पकड़ा था। उसके बाद उन्होंने अंबाला के अफसरों को भी मौके पर बुला लिया और उन्होंने तुरंत प्रभाव से स्टोरकीपर और सिक्योरिटी इंचार्ज को तो सस्पेंड कर हैफेड डीएम से स्पष्टीकरण मांग लिया है। साथ ही डीसी अंबाला को स्पेशल टीम के जरिए हैफेड के सभी गोदामों में जांच करवाने और बोरियों की गिनती का मिलान करवाने के आदेश दिए थे। जैसे ही प्रशासन की विशेष टीम ने जांच शुरू की तो अंबाला के हैफेड गोदाम में बड़े गेहूं घोटाले की परते खुलनी शुरू हो गई। जैसे-जैसे अफसरों ने जांच के दौरान मानकपुर और मोखामाजरा में हैफेड के गोदामों में गेहूं की बोरियों की गिनती के लिए कारिंदों से तिरपाले हटवाई, तो वहां सड़ी हुई करोड़ों रुपये की लाखों गेहूं की बोरियों का खेल सामने आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed