फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Transport Minister's advice ignored, buses not stopping at bus queue shelters

Ambala News: परिवहन मंत्री की बात दरकिनार, बस क्यू शेल्टर पर नहीं रुक रहीं बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Transport Minister's advice ignored, buses not stopping at bus queue shelters
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल के गेट पर खड़ी प्राइवेट बस में सवार होते यात्री। संवाद - फोटो : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। परिवहन मंत्री के उद्घाटन के बाद भी नए बस क्यू शेल्टर पर निजी बसें नहीं रुक रही हैं। यह बसें नागरिक अस्पताल के बाहर गेट पर रुक कर यात्रियों को बैठा रही हैं।
इस कारण नए बस क्यू शेल्टर पर यात्री बसों का इंतजार करते ही रह जाते हैं। एक दिन पहले शनिवार को ही परिवहन मंत्री अनिल विज ने नए बस क्यू शेल्टर का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन

बसों के ठहराव को लेकर रोडवेज कर्मियों की डयूटी लगाई गई है। कुछ चालक बसों को एस्कलेटर के नीचे रोककर सवारी बैठा रहे हैं जबकि यात्रियों की सुविधा के लिए नगर परिषद अंबाला सदर की तरफ से छावनी के नागरिक अस्पताल के साथ नए बस क्यू शेल्टर का निर्माण करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों की लगी ड्यूटी : छावनी में नागरिक अस्पताल के नजदीक बनाए गए नए बस क्यू शेल्टर पर रोडवेज और निजी बसों के ठहराव के लिए लेकर चार विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें एक निरीक्षक और एक यार्ड मास्टर नए बस क्यू शेल्टर पर बसों का ठहराव करवा रहे हैं और यात्रियों को बसों में बैठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दो कर्मचारी नागरिक अस्पताल के गेट पर रुकने वाली बसों को नए बस क्यू शेल्टर पर भेज रहे हैं। बावजूद इसके हालात नहीं सुधर रहे हैं।

अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल के गेट पर खड़ी प्राइवेट बस में सवार होते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल के गेट पर खड़ी प्राइवेट बस में सवार होते यात्री। संवाद- फोटो : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed