{"_id":"6a9884a84c7dafa09d0c062f","slug":"principal-subhash-sharma-will-be-honored-with-the-state-level-teacher-award-ambala-news-c-36-1-amb1002-168884-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्रिंसिपल सुभाष शर्मा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्रिंसिपल सुभाष शर्मा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से होंगे सम्मानित
विज्ञापन
साहा के कॉलेज की छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर केवीके तेपला में शिक्षकों के साथ। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- उत्कृष्ट सेवा और स्कूल के कायाकल्प के लिए 5 सितंबर को मिलेगा सम्मान
माई सिटी रिपोर्टर,
अंबाला। शिक्षा विभाग द्वारा अंबाला के राजकीय विद्यालय, खुड्डा कलां के प्रिंसिपल सुभाष शर्मा को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार उनके 27 वर्षों के समर्पित सेवाकाल और शिक्षण के साथ-साथ विद्यालय के बुनियादी ढांचे में किए गए ऐतिहासिक सुधारों के लिए दिया जा रहा है।
प्रिंसिपल सुभाष शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा केवल अकादमिक प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि विद्यालय परिसर में किए गए समग्र विकास कार्यों को भी मूल्यांकन का आधार बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने 5 दिसंबर को खुड्डा कलां स्कूल का कार्यभार संभाला था, तब विद्यालय के शौचालयों और मिड-डे मील व्यवस्था की स्थिति बेहद दयनीय थी।
छात्र-छात्राओं को बेहतर माहौल देने के लिए उन्होंने गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और निजी कंपनी से सीएसआर के तहत संपर्क साधा। जनसहयोग की मदद से उन्होंने स्कूल के जर्जर शौचालयों का पुनर्निर्माण कराया और मिड-डे मील शेड व भोजन व्यवस्था को दुरुस्त किया।
विज्ञापन
प्रिंसिपल शर्मा ने तस्वीरों के जरिए विद्यालय में आए बदलावों को साझा करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे स्कूल स्टाफ, सहयोगियों और विद्यार्थियों के साझे प्रयासों का नतीजा है। उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय शिक्षा अधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है।