फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   250 employees of Banaundi Sugar Mill on indefinite strike

Ambala News: बनौंदी चीनी मिल के 250 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
250 employees of Banaundi Sugar Mill on indefinite strike
बनौंदी शुगर मिल में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। संवाद
- 18 फीसदी वेतन वृद्धि की मांग पर अड़े, प्रबंधन ने फंड की कमी सू जूझ रही मिल
विज्ञापन

बनौंदी चीनी मिल के 250 कर्मचारी हड़ताल पर, न्यूनतम वेतन की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी,
शहजादपुर। बनौंदी चीनी मिल के करीब 250 कर्मचारी अपनी लंबित मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने मिल प्रबंधन को एक मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।
यूनियन प्रधान मलकीत सिंह ने मिल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 15,200 रुपये तय होना चाहिए था। इसके विपरीत, मिल प्रबंधन ने इस नियम का पालन नहीं किया है। प्रबंधन ने केवल 10-15 कर्मचारियों के वेतन में मामूली बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी मात्र 200 से 250 रुपये की है। मलकीत सिंह के अनुसार, यह केवल खानापूर्ति है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन उनकी जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रहा है। इस अनदेखी के कारण उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।
विज्ञापन


कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
पिछले 20-25 वर्षों से कार्यरत ठेका कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। समझौते के तहत हर साल 15-20 कर्मचारियों को कंपनी रोल पर लिया जाना था, लेकिन 2021 के बाद से यह प्रक्रिया पूरी तरह बंद है। यूनियन सचिव संदीप कुमार ने बताया कि मिल में कार्यरत 150 से अधिक ठेका कर्मचारियों का पीएफ नहीं काटा जा रहा, जिससे उनका भविष्य अधर में है। हाल ही में मृत कर्मचारियों (ईश्वर और राजेश पटेल) के आश्रितों को नौकरी देने से इंकार कर दिया गया है, जबकि पुरानी व्यवस्था के तहत इसका स्पष्ट प्रावधान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 250 कर्मचारी 18 फीसदी वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं। मिल पहले से ही वित्तीय संकट से जूझ रही है, ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों में यह मांग पूरी करना संभव नहीं है।
वीके सिंह, यूनिट हेड, चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed