संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। रोटरी क्लब की ओर से बुधवार को नेशन बिल्डर अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने वाले 85 शिक्षकों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रिचा पाहवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि एजी राजकुमार शर्मा और बीईओ जगदीश मेहरा विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य अतिथि रिचा पाहवा ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। ऐसे सम्मान समारोह शिक्षकों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। क्लब प्रधान बलकार सिंह कंबोज ने अध्यक्षता की। इस दौरान समाजसेवी हनी पाहवा, डॉ. कुलभूषण शर्मा, दीक्षित कपूर, अनिल सहगल, उपप्रधान पूर्ण छाबड़ा, सचिव साहिल वर्मा, कोषाध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।