{"_id":"685307d977e43ecf6607da96","slug":"transformer-capacity-will-increase-at-sector-9-tps-ambala-news-c-36-1-amb1003-144671-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेक्टर-9 टीपीएस पर बढ़ेगी ट्रांसफार्मर की क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेक्टर-9 टीपीएस पर बढ़ेगी ट्रांसफार्मर की क्षमता
विज्ञापन
मेयर सैलजा सचदेवा सेक्टर-नौ में घूमकर जलभराव समस्या के बारे में जानकारी लेते हुए। फाइल फोटो
अंबाला सिटी। सेक्टर-9 में टीपीएस (अस्थाई पंप स्टेशन) पर निगम की ओर से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए निगम की ओर से 61 हजार 500 का ड्रॉफ्ट तैयार कर लिया है।
अब इस ड्रॉफ्ट को निगम की ओर से बिजली निगम में भेजकर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने को लेकर आगामी प्रक्रिया होगी। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से यहां लगी 35 से 85 हॉर्स पावर के पंप चल पाएंगे। इससे सेक्टरवासियों को बरसाती सीजन में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। मेयर सैलजा सचदेवा ने इस ड्रॉफ्ट को तैयार कराया। बीते मई माह में उन्होंने सेक्टर-9 में औचक निरीक्षण भी किया था।
परियोजना का काम अधूरा
इस परियोजना का कार्य जनवरी माह में शुरू हुआ था। बीते मई माह में सेक्टर-9 के लोगों को ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने से पंप न चलने से बारिश से जलभराव होने पर परेशानी झेलनी पड़ी थी। निगम की ओर से सेक्टर-9 में टीपीएस पर 70 लाख से नई मोटर तो लगा दी गई, मगर इन मोटर को चलाने के लिए अभी तक ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई। जब यह मामला मेयर सैलजा सचदेवा के संज्ञान में आया तो पता चला था कि यहां 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। नई मोटर चलाने के लिए यहां 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। उस दौरान सेक्टर-9 में स्थानीय लोग एकत्रित हुए थे। लोगों ने एकत्रित होकर इस बारे में मेयर प्रतिनिधि संदीप सचदेवा को जानकारी दी थी। इसके बाद मेयर ने आयुक्त को चिट्ठी लिखी थी। साथ ही इस कार्य को जून माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन
वर्जन
सेक्टर-9 टीपीएस का कार्य 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। यहां ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए 61 हजार 500 का ड्रॉफ्ट तैयार हो गया है। जल्द ही ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। साथ ही ठेकेदार को भी जल्द पाइपलाइन को आपस में जोड़ने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
सैलजा सचदेवा, मेयर, नगर निगम, अंबाला।