फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Train will be start for nangal dam, saharanpur from ambala

नंगलडैम, अंबाला और सहारनपुर के लिए चलेंगी 3 अनारक्षित ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Train will be start for nangal dam, saharanpur from ambala
दैनिक यात्रियों व सामान्य श्रेणी में अनारक्षित टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही 3 नई ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। तीनों ट्रेनों का संचालन 5 और 6 अप्रैल से शुरू होगा। इसके अलावा नई दिल्ली-कालका के बीच चलने वाली तीसरी शताब्दी भी 4 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। मंडल की ओर से भेजे प्रस्ताव को पास करते हुए रेलवे ने ये आदेश जारी कर दिए हैं। ये जानकारी मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेलवे की ओर से 73 जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, वहीं दैनिक यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए 3 नई अनारक्षित ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। ये ट्रेेनें सहारनपुर-नंगलडैम, नंगलडैम-अंबाला, अंबाला-सहारनपुर के बीच चलेंगी। सहारनपुर से नंगलडैम के बीच चलने वाली ट्रेन 5 अप्रैल से शुरू होगी, वहीं नंगलडैम-अंबाला और अंबाला-सहारनपुर 6 अप्रैल से संचालित होगी। मेल/एक्सप्रेस में बदलाव के कारण इन ट्रेनों में दैनिक यात्रियों को टिकट भुगतान के लिए कुछ अतिरिक्त राशि चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन

-----------------------
सहारनपुर-नंगलडैम
ट्रेन नंबर 04523 सहारनपुर स्टेशन से शाम 4.40 बजे रवाना होकर शाम 6.20 पर अंबाला छावनी और रात 10.30 पर नंगलडैम स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में ये ट्रेन यमुनानगर-जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, बराड़ा, अंबाला छावनी, अंबाला शहर, राजपुर, सराय बंजारा, सरहिंद, रोपड़, आनंदपुर साहिब स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
नंगलडैम-अंबाला
ट्रेन नंबर 04524 नंगलडैम स्टेशन से 6 अप्रैल को सुबह 5.50 बजे रवाना होकर सुबह 9.30 बजे अंबाला छावनी स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में ये ट्रेन आनंदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब, भरतगढ़, घनौली, रोपड़, मियांपुर, कुराली, मोरिंडा, न्यू मोरिंडा, नौगंवा, बस्सी पठाना, फतेहगढ़ साहिब, सरहिंद, साधुगढ़, सराय बंजारा, राजपुरा, शंभु और अंबाला शहर स्टेशनों पर ठहरेगी।
---------------------
अंबाला-सहारनपुर
ट्रेन नंबर 04532 अंबाला छावनी स्टेशन से 6 अप्रैल को दोपहर 12.40 बजे रवाना होगी और दोपहर 2.40 बजे सहारनपुर स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में ये ट्रेन दुखेड़ी, केसरी, तंदवाल, बराड़ा, मुस्तफाबाद, दराजपुर, जगाधरी वर्कशॉप, यमुनानगर-जगाधरी, कलानौर, सरसावा व पिलखनी स्टेशनों पर रुकेगी।
------------------------------------
पहले से चल रही अनारक्षित ट्रेन
मंडल ने पहले ही विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों की परेशानी को देखते हुए 3 जोड़ी अनारक्षित ट्रेनों का संचालन किया हुआ है। इसमें ट्रेन नबर 4501/02 सहारनपुर-ऊना हिमाचल, ट्रेन नंबर 04533/34 अंबाला से नंगलडैम और ट्रेन नंबर 04525/26 अंबाला-श्रीगंगानगर का संचालन हो रहा है।

-------------------------------
नई दिल्ली-कालका शताब्दी
ट्रेन नंबर 02005 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 4 अप्रैल को शाम 5.15 बजे रवाना होकर शाम 7.50 पर अंबाला और रात 9.15 बजे कालका स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 02006 कालका स्टेशन से 5 अप्रैल को सुबह 6.15 बजे रवाना होकर सुबह 7.33 पर अंबाला छावनी और सुबह 10.15 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed