{"_id":"6783140be26edbc47f0b8de0","slug":"tower-installed-for-police-protection-ambala-news-c-36-1-ame1006-135816-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पुलिस सुरक्षा में लगाया टाॅवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पुलिस सुरक्षा में लगाया टाॅवर
विज्ञापन
रेलवे रोड पर टॉवर लगाने के विरोध में खड़े लोग। संवाद
अंबाला सिटी। टाॅवर लगाने पर सिटी के रेलवे रोड स्थित गली में रहने वाले लोगों ने मकान मालिक के खिलाफ रोष जताया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर घर से दूर रहने की हिदायत दी।
पुलिस की टीम ने सारी अनुमति के कागजात जांचे। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में ही टॉवर लगाया।लोगों ने कहा कि यहां पर पहले भी टॉवर लगाने का प्रयास किया जा चुका है। जबकि यह गली सिर्फ पांच फीट की है। ऐसे में अगर यहां पर टाॅवर लगाने के उपकरण लगाए जाएंगे तो गली में रास्ता ही आधार हो जाएगा।
इसके साथ ही टॉवर में होने वाले रेडिएशन का हवाला देते हुए लोगों ने टॉवर न लगाने के लिए रोष जताया। क्षेत्र वासियों ने कहा कि यहां पर पहले भी निगम अधिकारियों की अनुमति के बिना टॉवर लगाने का प्रयास किया गया था। इसी शिकायत उन्होंने निगम अधिकारियों को दी थी। जिसके बाद निगम अधिकारी ने गली तंग होने का हवाला देते हुए काम पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। अब फिर से मकान मालिक टॉवर लगवा रहा है। लोगों ने कहा कि यहां पर छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी रहते हैं।

फाइल फोटो--कल्पना।
विज्ञापन