फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   token system start in nagar nigam ambala. to install three LED in waiting hall

निगम में चलेगा टोकन सिस्टम, वेटिंग रूम में लगेंगी तीन एलईडी

Mon, 12 Aug 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
token system start in nagar nigam ambala.  to install three LED in waiting hall
अंबाला सिटी। नगर निगम में अपने कार्य के लिए आने वाले लोगों को अब धक्के खाने से निजात मिलेगी। नवनियुक्त आयुक्त शक्ति सिंह ने नगर निगम में चल रही अनियमितताओं पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। अब जनता को नगर निगम में एसी युक्त वेटिंग रूम मिलेगा। साथ ही वेटिंग रूम में तीन एलईडी लगाई जाएंगी। इनमें एक पर वेटिंग रूम में बैठी जनता अपना टोकन नंबर देख सकेगी जबकि अन्य दो एलईडी पर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की पूर्ण जानकारी मिलेगी। आयुक्त के आदेश के पर शनिवार से निगम में टोकन सिस्टम शुरू हो गया है। वहीं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर जो खेल ठेकेदार खेल रहे हैं उनपर भी लगाम कसी जाएगी। गौर हो कि नगर निगम अंबाला शहर में रोजाना औसतन करीब 350 लोग अपने विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं। निगम में वेटिंग रूम पर होमगार्ड व सहायक सेनेटरी इंस्पेक्टर का एक साल से कब्जा था। अब उसे जनता के हवाले कर उसमें तीन एलईडी एक सप्ताह के भीतर लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन

आयुक्त की कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप, सफाई को लेकर लगाई फटकार
दरअसल कैप्टन शक्ति सिंह करीब 6 साल पहले अंबाला नगर निगम के आयुक्त रह चुके हैं। शुक्रवार को जब उन्होंने पदभार संभाला तो तुरंत निगम कर्मियों के साथ ठेकेदार और सीएफसी काउंटर संचालक को तलब कर लिया। इस दौरान सीएफसी संचालक मयंक अग्रवाल से पूछा कि यहां टोकन सिस्टम क्यों नहीं चल रहा? उन्होंने सख्ती से निर्देश दिए कि आज ही इस टोकन सिस्टम मशीन को ठीक करवाएं। संचालक से पूछा कि यह मशीन कब तक चलेगी। मयंक ने बोले आज ही। वहीं कैप्टन शक्ति सिंह ने सफाई कर्मचारियों को सख्त लहजे में कहा कि यदि किसी वार्ड में मुझे सफाई नहीं मिली तो मैं कम से कम तीन कर्मचारियों को सस्पेंड जरूर करूंगा।
विज्ञापन

शनिवार को औचक निरीक्षण पर पहुंच गए आयुक्त
शुक्रवार को सीएफसी संचालक को आदेश देने के बाद निगम आयुक्त औचक निरीक्षण पर वहां पहुंच गए। एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाते हुए निर्देश दिए कि जाकर देखें और बताएं कि टोकन सिस्टम मशीन चल रही है या नहीं। आयुक्त ने सीएफसी संचालक को यह भी आदेश दिए कि अब टोकन सिस्टम के साथ एसएमएस अलर्ट भी जनता को मिलना चाहिए। मयंक ने बताया कि यह टोकन सिस्टम मशीन पुरानी है इस पर यह सुविधा व नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा नहीं उठाया तो प्रति घर लगेगा 100 रुपये जुर्माना
नवनियुक्त आयुक्त ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में आ रही दिक्कतों को सुधारने के निर्देश ठेकेदारों को जारी कर दिए हैं। आयुक्त शक्ति सिंह को शिकायतें मिल रही थी कि ठेकेदार के कर्मी जिस दिन छुट्टी पर जाते हैं उस दिन कई एरिया में घरों से कूड़ा ही नहीं उठता। बता दें कि रोजाना डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए ठेकेदार को निगम 5 लाख 36 हजार रुपये दे रहा है। बावजूद इसके कूड़ा नहीं उठने की शिकायत पर शक्ति सिंह ने ठेकेदारों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि जिस दिन कर्मी छुट्टी पर होंगे ठेकेदार को विकल्प देना होगा वरना 100 रुपये प्रति घर जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें कि रोजाना 1 लाख 15 हजार घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों से ठेकेदार के कर्मियों को कूड़ा उठाना होता है। लेकिन वर्तमान में हालात यह हैं कि 80 हजार घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों से ही कूड़ा उठ पा रहा है।

नगर निगम में बनाए गए पब्लिक वेटिंग रूम में हम तीन एलईडी लगा रहे हैं। टोकन सिस्टम मशीनें जोकि लंबे समय से बंद पड़ी थीं, उन्हें चलवा दिया गया है। सफाई न करने वाले कर्मचारियों के साथ यदि ठेकेदार के कर्मी रोजाना घरों से कूड़ा नहीं उठाएंगे तो ठेकेदार पर नियमानुसार जो जुर्माना बनता है वह जरूर लगाया जाएगा।
- कैप्टन शक्ति सिंह, निगम आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed