{"_id":"6883eb87f3f1319f2a068df7","slug":"today-india-is-on-the-path-of-progress-under-the-leadership-of-prime-minister-narendra-modi-vij-ambala-news-c-36-1-amb1001-146701-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज प्रगति के पथ पर चल रहा हिंदुस्तान : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज प्रगति के पथ पर चल रहा हिंदुस्तान : विज
विज्ञापन
अनिल विज, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार।
अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम काल है और हिंदुस्तान आज स्वर्णिम काल से गुजर रहा है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज पूरे विश्व में जितनी हिंदुस्तान की साख है, आज से पहले किसी प्रधानमंत्री के कार्यकाल में नहीं रही, इतना मान-सम्मान नहीं रहा था। आज प्रगति के पथ पर हिंदुस्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा है। विज शुक्रवार को मीडिया कर्मियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार हजार 78 दिन प्रधानमंत्री के रूप में पूरे हो गए हैं, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे, उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल इंदिरा गांधी से अधिक हो गया है और वे इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए लगातार दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल के साथ प्रधानमंत्री बने हुए हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कार्यकाल सबसे दुर्भाग्यपूर्ण
विज ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कार्यकाल सबसे दुर्भाग्यपूर्ण रहा है, उनके कार्यकाल में संविधान पर कलंक लगा है क्योंकि इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में संविधान को पैरों तले रौंद दिया था।
देश को जातियों में बांटना चाहती हैं विपक्षी पार्टियां
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं, वे कानूनी रूप से ओबीसी हैं जबकि कांग्रेस और गांधी परिवार ऐसा नहीं है। महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अपना बलिदान दिया, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब पर विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां देश को जातियों में बांटना चाहती हैं जबकि भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है, बीजेपी कभी भी धर्म की राजनीति नहीं करती है।