फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Time table of electric buses at bus stand

Ambala News: बस अड्डे पर लगी इलेक्ट्रिक बसों की समय सारणी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Time table of electric buses at bus stand
इलेक्ट्रिक बसों के यात्रियों के लिए छावनी बस स्टैंड परिसर में कांटर नंबर 18 के पास लगाई गई चार - फोटो : mathura
अंबाला। इलेक्ट्रिक बसों के यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने छावनी बस स्टैंड परिसर में काउंटर नंबर 18 के पास चार रूटों की समय सारणी लगा दी है।
विज्ञापन

इस समय सारणी से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के यात्रियों को अपने क्षेत्र की ओर जाने वाली बसों के समय के बारे में पता चल जाएगा कि कौन सी बस किस समय जाएगी। मौजूदा समय में अंबाला में पांच रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। एक रूट की समय सारणी रह गई है उसे भी लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

रूट नंबर एक
अंबाला छावनी बस स्टैंड से सुभाष पार्क ओर नन्हेडा रूट के लिए बस पांच फेरे लगाएगी। यह इलेक्ट्रिक बस सुबह छह बजकर 25 मिनट, आठ बजकर 55 मिनट, 12 बजकर पांच मिनट, दो बजकर 35 मिनट और अंतिम बस पांच बजकर पांच मिनट पर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट नंबर दो
अंबाला कैंट बस स्टैंड से इलेक्ट्रिक बस सुभाष पार्क, बब्याल बोह के लिए संचालन करेंगी, दिनभर में यह बस चार फेरे लगाएगी। पहली बस सुबह छह बजकर 35 मिनट, 10 बजकर पांच मिनट, दो बजकर पांच मिनट और अंतिम बस पांच बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी।
रूट नंबर तीन
अंबाला छावनी बस स्टैंड से तोपखाना, कलरहेड़ी, पंजोखरा के लिए संचालन करेगी। दिन में यह बस चार फेरे लगाएगी। पहली बस छह बजकर 10 मिनट, छह बजकर 45 मिनट, नौ बजकर 25 मिनट और अंतिम बस नौ बजकर 55 मिनट पर संचालन करेगी।
रूट नंबर चार
अंबाला छावनी बस स्टैंड से नन्हेडा, शाहपुर, मोहडा के लिए रवाना होगी। यह बस पांच फेरे लगाएगी। पहली बस सुबह सात बजकर 25 मिनट, नौ बजकर 40 मिनट, 12 बजकर 35 मिनट, तीन बजे, पांच बजकर 30 मिनट पर संचालन करेगी।

वर्जन
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में काउंटर नंबर 18 के पास इलेक्ट्रिक बसों के चार रूटों की समय सारणी लगा दी गई है। एक रूट रह गया है जल्द ही उस रूट की भी समय सारणी लगा दी जाएगी।
बिजेंद्र सिंह, संस्थान प्रबंधक, बस स्टैंड अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed