फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three dead, including a 30-year-old girl, 216 newly infected

30 वर्षीय युवती समेत कोरोना ने ली तीन जान, 216 नए मिले संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Three dead, including a 30-year-old girl, 216 newly infected
कोरोना की वैक्सीन लगवाते हुए। - - फोटो : Ambala
लगातार तेजी बढ़ता कोरोना अब कम उम्र के लोगों के लिए भी जानलेवा होता जा रहा है। अप्रैल में एक दिन में 13 माह में सर्वाधिक 294 नए केस के बाद अब एक दिन में सर्वाधिक मौत का नया रिकॉर्ड बन गया है। सोमवार को कुल तीन लोगों की कोरोना ने जान ले ली। इसमें 60 वर्षीय महिला, 72 वर्षीय पुरुष और 30 वर्षीय युवती शामिल हैं। जिस 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है वह छोटा बाजार अंबाला सिटी की रहने वाली थी। इस महिला को शुगर और उच्च रक्तचाप की समस्या थी। महिला को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। वहीं, 72 वर्षीय पुरुष कच्चा बाजार अंबाला कैंट के रहने वाले थे और इन्हें दिल की बीमारी थी। इन्हें भी उपचार के लिए ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। वहीं, शहजादपुर निवासी 30 वर्षीय युवती को भी शुगर की बीमारी थी और युवती भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर ही थी। तीन मौत होने के बाद जिले में कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 185 हो गया है। इस साल पहली बार एक दिन में कोरोना से तीन मौत हुई हैं। अप्रैल माह में कोरोना से 24 लोगों की जान जा चुकी है। इस कारण औसत मृत्यु दर बढ़कर 1.06 प्रतिशत हो गई है। वहीं, सोमवार को जिले में 216 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 17220 हो गई है। डिस्चार्ज होने वाले मरीज जिले में 15026 हैं। जिनमें सोमवार को डिस्चार्ज हुए 146 मरीज भी शामिल हैं। अप्रैल माह में अभी तक 3125 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। जिले में 2 लाख 62 हजार 692 मरीजों को कोरोना से बचाव का टीका लग चुका है। जिले में इस समय एक्टिव केस 2009 हो चुके हैं।
विज्ञापन

यहां से इतने आए संक्रमित मरीज
जिले में 60 मरीज अंबाला सिटी, 58 अंबाला कैंट, 20 शहजादपुर, 12 मुलाना, 2 बराड़ा, 10 नारायणगढ़ और 54 चौड़मस्तपुर से आए हैं। इसमें फ्रेंड्स कॉलोनी, जग्गी कॉलोनी, बदलेव नगर अंबाला सिटी, महेश नगर अंबाला सिटी, मच्छी मोहल्ला अंबाला कैंट, प्रगती विहार अंबाला कैंट, विद्या नगर अंबाला कैंट, हरमिलाप नगर अंबाला कैंट से 2-2, सेक्टर-7, दुर्गा नगर अंबाला सिटी, आनंद नगर अंबाला कैंट, दयाल बाग अंबाला कैंट, प्रभु प्रेम पुरम अंबाला कैंट, से 3-3, शारदा नगर अंबाला सिटी, जंडली, छोटा बाजार अंबाला सिटी, राम नगर अंबाला सिटी, कच्चा बाजार अंबाला कैंट से 1-1 ओर 7 सेक्टर-9, 5 कल्पना चावला हॉस्टल और अन्य जगहों से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इतनी हुई सैंपलिंग
स्वास्थ्य विभाग द्वार जिले में 2 लाख 96 हजार 247 सैंपल की जांच की जा चुकी हैं। इसमें से 2 लाख 53 हजार 532 सैंपल आरटीपीसीआर से तथा 42 हजार 715 सैंपल एंटिजन किट के माध्यम से लिए गए है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 लाख की आबादी पर 2 लाख 62 हजार 630 सैंपल लिए हैं। अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 लाख 62 हजार 692 कोरोना से बचाव की वैक्सीन की डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी यह है जिले में कोरोना मरीजों के लिए बेड की स्थिति
जिले के सभी नागरिक अस्पताल में आठ मरीज इस समय वेंटिलेटर पर हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए इस समय जिले के सरकारी अस्पतालों में 95 बेड उपलब्ध हैं। इसके अलावा 57 मरीज जिले के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed