फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three accused of gang robbing by asking for lift arrested

लिफ्ट मांगकर लूटने वाले गैंग के तीन आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Three accused of gang robbing by asking for lift arrested
अंबाला। लिफ्ट मांगकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल, नकदी व दस्तावेज बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने लूट और छीनाझपटी की चार वारदातें कबूल की हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इनकी पहचान रोहित कुमार निवासी आसा सिंह गार्डन शहर, कर्ण निवासी गांव सिंघावाला व मिथुन निवासी सेठी एंक्लेव शहर के रूप में हुई।
विज्ञापन

जग्गी गार्डन शहर निवासी शिकायतकर्ता धनरंजन ने 24 फरवरी को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके अनुसार 23 फरवरी को हनुमान मंदिर सेठी एंक्लेव शहर के पास आरोपी रोहित ने उससे नकदी व दस्तावेज छीन लिए थे। दूसरे मामले में वशिष्ठ नगर बब्याल महेशनगर निवासी सुजीत ने 25 फरवरी को शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 25 फरवरी को एफसीआई गोदाम शिवपुरी शहर के पास आरोपी रवि राय ने उसका मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन

तीसरे मामले के अनुसार शिकायतकर्ता नितिन वर्मा ने 10 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। उसके अनुसार 9 फरवरी को सेठी एंकलेव शहर में तीन से चार अज्ञात लड़कों ने उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया। वहीं चौथे मामले में शिकायतकर्ता पवन कुमार ने बताया कि वह दीना की मंडी छावनी का निवासी। उसने 9 फरवरी को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 9 फरवरी को सेठी एंक्लेव शहर से अज्ञात आरोपियों ने उसके साथ चाकू व डंडों से हमला करते हुए उसका पर्स व मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed