फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thieves took away the tower's belongings

Ambala News: टावर का सामान ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away the tower's belongings
टावर का सामान ले गए चोर
विज्ञापन

अंबाला। दुराना गांव में टावर का हजारों का सामान चोरी हो गया। अंबाला सदर थाना पुलिस को दी तहरीर में यमुनानगर निवासी गगनदीप ने बताया कि वह आरएस सिक्योरिटी कंपनी में काम करता है। कंपनी टावरों की सुरक्षा का काम करती है। दुराना में कंपनी का एक टावर लगा हुआ है। 24 नवंबर को रात के समय टावर का अलॉर्म बजा था। वह मौके पर पहुंचे तो चोर भाग चुका था। टावर का हजारों रुपये का सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद



खोदाई कर नष्ट की फसल

नारायणगढ़। दो एकड़ 6 कनाल जमीन में 15 फुट खोदाई करके ग्रेवर निकालने का मामला सामने आया है। नारायणगढ़ थाना पुलिस को दी तहरीर में हड़बीण गांव निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि उसेक पुत्र रविंद्र सिंह के नाम मौजा डेरा में जमाबंदी 2023-24 अनुसार 38 कनाल एक मरला जमीन है। पुत्र की मौत के बाद वह ही देखभाल कर रहा है। 24 नवंबर को वह अपने रिश्तेदार के साथ मौके पर गया था। देखा कि दो एकड़ 6 कनाल जमीन पर फसल नष्ट करके आरोपी कर्म सिंह, रमेश कुमार, ईश्वर सिंह ने मिलकर जमीन से 15 फीट गहरा ग्रेवर निकालकर बेच दिया। आरोपियों की पोकलेन मौके पर खड़ी पाई गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed