फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There will be no low voltage crisis in civil hospital

नागरिक अस्पताल में नहीं होगा लो वोल्टेज का संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
There will be no low voltage crisis in civil hospital
नागरिक अस्पताल छावनी में एक हजार केवीए का ट्रांसफार्मर इंस्टॉल होने के बाद लो वोल्टेज का संकट खत्म हो गया है। अस्पताल परिसर में पहले भी एक-एक हजार के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। अब तीसरा ट्रांसफार्मर लगने पर मरीजों व तीमारदारों को लो वोल्टेज व बार-बार ट्रिप होकर बिजली बंद होने की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी। हालांकि बिजली ट्रिप चंद सेकेंड के लिए होती थी। हाल ही में नए ट्रांसफार्मर पर बिल्डिंग का लोड डालकर चैक किया गया है और उसका ट्रायल भी सफल रहा है। बता दें कि अस्पताल की बिल्डिंग में दो ट्रांसफार्मर लगे हुए थे लेकिन कैंसर बिल्डिंग बनने के बाद लोड ओर अधिक हो गया था। यह व्यवस्था बनाई गई थी एक ट्रांसफार्मर कैंसर बिल्डिंग को दे दिया। ऐसे में केवल एक ही ट्रांसफार्मर पर अस्पताल की ओपीडी, आईपीडी व इमरजेंसी बिल्डिंग का पूरा लोड था। इसके साथ-साथ अस्पताल में लगे दो ऑक्सीजन प्लांट की भी सप्लाई का लोड था। बता दें कि छावनी नागरिक अस्पताल में बिजली निगम से सैंक्शन लोड दो हजार 70 किलोवाट है। इसलिए लोड डिवाइड करने के लिए तीन ट्रांसफार्मर लगाए गए है।
विज्ञापन

ऐसे में लो वोल्टेज के साथ-साथ सबसे बड़ी समस्या यह थी कि बिजली ट्रिप होने पर अस्पताल में करोड़ों की लागत से लगी आधुनिक मशीनों के खराब होने का खतरा भी बना रहता था। अब नए ट्रांसफार्मर के चालू हो जाने के कारण इस समस्या से छुटकारा मिल गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में एक हजार वाट का नया ट्रांसफार्मर इंस्टॉल हो चुका है। अस्पताल में अब लो वोल्टेज व बिजली ट्रिप की समस्या नहीं रहेगी।
डॉ. राकेश सहल, पीएमओ छावनी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed