{"_id":"67e9a2f7b5048a652a058b5e","slug":"the-temple-of-mata-resounded-with-cheers-on-the-first-navratri-ambala-news-c-36-1-ame1006-139980-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पहले नवरात्र पर जयकारों से गूंजे माता के मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पहले नवरात्र पर जयकारों से गूंजे माता के मंदिर
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मां महाकाली दुखभंजनी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। सुबह साढ़े छह बजे कलश स्थापना और मां दुर्गा स्तुति के साथ किया चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हुआ। रविवार को माता के शैलपुत्री रूप का पूजन किया गया।
सुबह सात बजे नौ कन्याओं का पूजन किया गया। मंदिर के पुजारी पंकज शर्मा ने बताया कि इस बार नई परंपरा की शुरुआत करते हुए मां वैष्णो दरबार की तर्ज पर नवरात्रों में प्रतिदिन नौ कन्याओं का पूजन आरंभ किया गया।
मंदिर समिति की ओर से कन्या पूजन के पश्चात कंजकों को प्रसाद और उपहार स्वरूप भेंट भी दी गई। इसके साथ ही मंदिर परिसर में सामाजिक संस्था विश्व शांति सेवा एवं सम्मान संगठन के सहयोग से एक निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जा रहा है। इस शिविर में शाम छह बजे से लेकर रात आठ बजे तक लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
माता रानी का मेवे से हुआ श्रृंगार
सिटी के अंबिका देवी मंदिर में रविवार को पहले नवरात्र के अवसर पर माता रानी का स्नान और मेवे का श्रृंगार किया गया। सुबह छह बजे माता रानी का घट स्थापित किया गया। इसके बाद माता रानी की पूजा शुरू हुई। पंडित बॉबी शर्मा ने बताया कि नवरात्र में रोजाना शाम को कीर्तन आयोजित होगा। जिसके बाद माता रानी की आरती की जाएगी।