{"_id":"60f5d9248ebc3e6d46079aae","slug":"the-main-roads-and-streets-of-the-district-are-inundated-with-water-due-to-70-mm-of-rain-ambala-news-knl770694165","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 एमएम बारिश से जिले की मुख्य सड़कें और गलियां पानी से लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 एमएम बारिश से जिले की मुख्य सड़कें और गलियां पानी से लबालब
विज्ञापन
The main roads and streets of the district are inundated with water due to 70 mm of rain.
- फोटो : Ambala
अंबाला। जिले में बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। सड़कें पानी से जलमग्न हो गईं। गलियां ओवर फ्लो। हालात यह बने कि चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। जिले में यह मानसून की पहली बारिश है। जिले में कुल 70 एमएम बारिश का रिकॉर्ड की गई।
जिले में करोड़ों रुपये के नाले और नालियों का निर्माण व अमरुत के तहत चल रहे करोड़ों के प्रोजेक्ट स्टॉर्म वाटर प्रोजैक्ट कुछ भी इस बरसात में काम नहीं आया। अधूरे सीवरेज निर्माण कार्य के चलते कई जगह वाहन भी फंसे नजर आए। हालात यह रहे बने पानी निकासी के बंदोबस्त शून्य होने के कारण लोगों के घरों में दो-दो फुट तक पानी चढ़ गया। महेश नगर, टिंबर मार्केट, शहर में नदी मोहल्ला, कच्चा बाजार, जगाधरी गेट रोड अंबाला शहर, रेलवे रोड अंबाला शहर, पंजाबी मोहल्ला क्रास रोड नंबर तीन, 12 क्रॉस रोड, शहर में ओल्ड दिल्ली रोड, इंको चौक इसके अलावा दर्जन भर एरिया ऐसे थे जहां से पैदल तो दूर वाहन में निकलना तक दुश्वार था। जलभराव के कारण लोगों के वाहन खराब हो गए और लोग दिनभर धक्के मारते नजर आए। चंडीगढ़ मौसम विभाग की बातों पर यकीन करें तो आने वाले 24 घंटों में बारिश के आसार बनें रहेंगे।
तापमान में गिरावट, सब हुआ ठंडा-ठंडा कूल-कूल
बरसात के चलते जिले का अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 24.9 दर्ज किया गया। इसी कारण दिनभर ठंडक का अहसास होता रहा। बता दें कि बारिश के चलते करीब करीब 6 डिग्री अधिकतम और 4 डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले तीन दिनों में करीब 10 डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

The main roads and streets of the district are inundated with water due to 70 mm of rain.- फोटो : Ambala
विज्ञापन