{"_id":"6834b36297034e2b0308abfe","slug":"the-heat-wave-has-caused-an-increase-in-patients-suffering-from-stomach-and-bone-diseases-in-the-hospital-ambala-news-c-36-1-ame1006-143353-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गर्मी का कहर, अस्पताल में बढ़े पेट और हड्डी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गर्मी का कहर, अस्पताल में बढ़े पेट और हड्डी के मरीज
विज्ञापन
दवा लेने के लिए नागरिक अस्पताल में लाइनों में लगे मरीज। संवाद
अंबाला सिटी। बढ़ती गर्मी के बाद भी सोमवार को अवकाश के बाद ओपीडी में भीड़ दिखाई दी। करीब 1375 मरीज उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे। अधिकतर मरीजों में हड्डियों और पेट दर्द संबंधित मरीज थे।
इन मरीजों में ज्यादातर महिलाएं ही देखने को मिल रही है। पेट से संबंधित बीमारियों के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी उपचार के लिए आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी के समय में खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर पानी गंदा आता है तो उसे उबाल कर ही पीएं।
गंदा पेयजल भी बन रहा समस्या
गंदे पेयजल और गर्मी के कारण इन दिनों नागरिक अस्पताल में उल्टी और दस्त के मरीजों में इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते सप्ताह से लेकर अब तक 120 से अधिक मामले आ चुके हैं। ट्रामा सेंटर में रोजाना 25 से 30 मरीज उल्टी दस्त के ही आ रहे हैं। रात के समय मरीजों का तांता लगा रहता है। चिकित्सकों का कहना है कि दिनों दूषित पानी और दूषित भोजन खाने से ही इस प्रकार की समस्याएं आ रही हैं। डॉ अर्पिता गर्ग ने बताया कि गर्मी के दिनों में फास्ट फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा पहले से ही कटे फलों को नहीं खाना चाहिए।
विज्ञापन
हड्डी के डाॅक्टर पर महिलाओं की भीड़
हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. विजय कुमार ने बताया कि महिलाओं में विटामिन डी की कमी के कारण ही हड्डियों में दर्द जैसी समस्याएं रहती है। जो महिलाएं भारी काम करती हैं। उन्हें इस प्रकार की समस्याएं रहती है। उनकी ओपीडी में रोजाना 120 से अधिक मरीज उपचार के लिए आते हैं। इन दिनों कमर दर्द, जोड़ों में दर्द और अन्य हड्डियों की समस्या से जुड़े मरीज अधिक देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में महिलाओं को सावधानी से अपना काम करना चाहिए। हड्डियों में दर्द हो तो झुकने का काम नहीं करना चाहिए।