फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The fire building will be equipped with modern facilities

Ambala News: आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी अग्निशमन इमारत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The fire building will be equipped with modern facilities
अंबाला। अंबाला-साहा हाइवे पर स्थित गांधी मैदान के सामने निर्माणाधीन अग्निशमन की इमारत में कर्मचारियों को खेल की भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा वे अपने सामान को लॉकर कक्ष में सुरक्षित रख सकेंगे। खाने-पीने के सामान की आपूर्ति के लिए रसोई का निर्माण किया है, जिससे कि यहां काम करने वाले कर्मचारियों को मानसिक और शारीरिक तनाव से न गुजरना पड़े।
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बहुमंजिला इमारत का निर्माण 3219 वर्गमीटर में किया जा रहा है। नई इमारत के प्रांगण में एक समय में सात अग्निशमन गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। भूतल पर स्टोर, निगरानी कक्ष, प्रतिक्षालय, शौचालय, गैरेज तथा 2 विश्राम कक्ष होंगे। पहली मंजिल पर एफएसओ और स्टाफ का कार्यालय होगा। दूसरी मंजिल पर पांच कमरे, रसोई, बैठने की सुविधा आदि का प्रावधान होगा। इस इमारत में लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

चार मंजिला आवासीय भवन
अग्निशमन इमारत के साथ कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए आवासीय भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसका भी काम अंतिम चरण में है। चार मंजिला आवासीय भवन में बेडरूम, रसोई, शौचालय और ड्राइंग रूम की सुविधा उपलब्ध होगी ताकि कर्मचारी अपने परिवार के साथ यहां बिना किसी परेशानी के रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी भरने के लिए अत्याधुनिक मशीनें
अग्निशमन वाहनों में पानी भरने के लिए भी नई इमारत में अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी जोकि पांच मिनट में अग्निशमन की गाड़ी में पानी भरने में सक्षम होंगी, जिससे कि किसी भी दुर्घटना या हादसे के समय चंद मिनटों में ही गाड़ी मौके पर पहुंच सके। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर भी कई प्रकार के उपकरण लगाए जाएंगे।
लागत आएगी 16 करोड़ रुपये
अग्निशमन इमारत का निर्माण लगभग 16 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। नई इमारत के निर्माण का कार्य वर्ष जनवरी 2021 में शुरु किया गया था। इस पर लगभग 11.39 करोड़ रुपये खर्च होने थे। इस कार्य को सितंबर 2022 तक पूरा करना था। लेकिन फंड की कमी के कारण काम लंबित हो गया। जब नए सिरे से अधूरे काम को पूरा करने का प्रस्ताव तैयार हुआ तो यह बढ़कर 15.96 करोड़ तक पहुंच गया। हालांकि तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने इस प्रस्ताव को अनुमति प्रदान करके फंड जारी कर दिया।

वर्जन
अग्निशमन की मुख्य इमारत तैयार हो गई है। इसकी साज-सज्जा का काम चल रहा है जोकि जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। अभी कर्मचारियों के आवासीय भवन में कुछ समय लगेगा। जल्द ही भवन को अग्निशमन विभाग के सुपुर्द करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed