{"_id":"6508b33383e9e1027409ee67","slug":"the-chants-of-ganpati-bappa-moriya-will-echo-in-the-city-for-a-week-ambala-news-c-36-1-sknl1001-10641-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक सप्ताह तक शहर में गूंजेंगे गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक सप्ताह तक शहर में गूंजेंगे गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे
विज्ञापन
अंबाला सिटी के कोतवाली बाजार में श्रीगणेश महोत्वस को लेकर बैठक करते श्री सिद्धी विनायक सेवा सोस
अंबाला सिटी। श्रीगणेश महोत्सव को लेकर शहर की विभिन्न संस्थाओं की ओर से आज मंगलवार को शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इस दौरान शहर के विभिन्न बाजारों में भव्य सुंदर ढंग से सजाया जाएगा।
विशेष तौर पर जहां से भगवान श्रीगणेश महाराज जी की सुंदर पालकी निकाली जाएगी उन बाजारों में रंग बिरंंगी रोशनी की जाएगी, वहीं भक्तों की ओर से शहर भर में अगले एक सप्ताह तक गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंजेंगे। बता दें कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी अंबाला सिटी के कोतवाली बाजार व छोटा बाजार में श्रीगणेश महोत्सव के कार्यक्रमों की तैयारियां जोरो पर चल रही हैं, वहीं कोतवाली बाजार में श्री सिद्धी विनायक सेवा सोसायटी व छोटा बाजार में श्रीगणेश मंडल की ओर से श्रीगणेश महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
स्टेशन चौक से शुरू होगी शोभायात्रा
सिटी कोतवाली बाजार में 11वें श्री गणेश महोत्सव को लेकर श्री सिद्धी विनायक सेवा सोसायटी कोतवाली बाजार की ओर से एक विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें सोसाइटी के सदस्य सुभाष अग्रवाल, सतीश गुप्ता, रमन मल्होत्रा, विजय अग्रवाल, धर्मपाल, राकेश गुप्ता, सचिन सोनू, अरुण शर्मा आदि ने श्रीगणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की, इस दौरान सदस्यों ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को दोपहर दो बजे सिटी रेलवे स्टेशन स्थित श्री हनुमान मंदिर से एक विशाल भव्य शोभायात्रा निकली जाएगी।
विज्ञापन
ये रहेगा श्रीगणेश महोत्सव का कार्यक्रम
श्री सिद्धी विनायक सेवा सोसायटी की ओर से निकाली जाने वाली श्रीगणेश महोत्सव शोभायात्रा में श्रीगणेश महाराज, श्री शिव परिवार सहित अन्य पांच भव्य सुंदर झांकियां रहेगीं, पांच बैंड और दो ढोल ताशे की टीम, दो विशाल रथ, एक श्रीगणेश महाराज की पालकी, पांच सुंदर झांकियां अनुभवी कलाकारों की ओर से प्रस्तुत की जाएगी। जोकि रेलवे स्टेशन चौक से प्रारंभ होकर होलसेल कपड़ा मार्केट, शुक्लकुंड रोड, पुराना सिविल अस्पताल चौक, सराफा बाजार से होते हुए कोतवाली बाजार पंडाल तक पहुंचेगी, जहां पर श्रीगणेश महाराज को विधिवत स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिदिन विभिन्न राज्यों से विभिन्न भजन सम्राट भगवान श्रीगणेश जी की महिमा का गुणगान करने के लिए पहुंचेेगें, वहीं कार्यक्रम के अंतिम दिन 25 सितंबर को सुबह 10 बजे भगवान श्रीगणेश महाराज की विसर्जन शोभायात्रा कोतवाली बाजार से हरिद्वार के लिए प्रारंभ होगी, जोकि सिटी जगाधरी गेट तक पहुंचेगी, जहां से विसर्जन शोभायात्रा हरिद्वार के लिए रवाना की जाएगी।
धूमधाम से मनेगा श्रीगणेश महोत्सव
इसी प्रकार श्रीगणेश मंडल के तत्वावधान में सिटी के छोटा बाजार श्रीगणेश मंदिर के प्रांगण में 22वां श्रीगणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भगवान श्रीगणेश महोत्सव भक्तों की ओर से उत्साह के साथ मनाया जा रहा। तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मंगलवार को सुबह 11 बजे सिटी के जगाधरी गेट से भगवान श्रीगणेश जी की पालकी को सजाकर ढोल ताशे की टीम की अगुवाई में सिटी के पटेल रोड बाजार से दाल बाजार से होते हुए छोटा बाजार स्थित श्रीगणेश मंदिर में पहुंगी।
भजन सम्राट करेंगे श्रीगणेश जी का गुणगान
श्रीगणेश मंडल के सदस्य दलीप कुमार ने बताया कि श्रीगणेश महोत्सव के लिए तैयार की गई श्रीगणेश जी की प्रतिमा यमुनानगर में राजस्थान के अनुभवी कलाकारों की ओर से तैयार की है। इसका भव्य सुंदर स्वरूप बनाया है, वहीं प्रतिदिन शाम को श्रीगणेश महोत्सव में विभिन्न भजन सम्राटों से श्रीगणेश जी की महिमा का गुणगान किया जाएगा। बुधवार 20 सितंबर को भजन सम्राट सूरज सांवरा राजपुरा, 21 को बब्बू चावला एंड पार्टी की ओर से, 22 को मीत लाडला अंबाला की ओर से, 23 को श्री बाला जी संकीर्तन मंडल द्वारा भजनों के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएगें, वहीं 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।