{"_id":"6ab042b79e92dfda330acc23","slug":"16-teams-displayed-their-prowess-on-the-second-day-of-the-namo-cricket-league-ambala-news-c-36-1-amb1002-169920-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नमो क्रिकेट लीग में दूसरे दिन 16 टीमों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नमो क्रिकेट लीग में दूसरे दिन 16 टीमों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
नारायणगढ़ में क्रिकेट मैच में खिलाड़ी भिड़ते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित नमो क्रिकेट लीग के दूसरे दिन रविवार को मैदान में क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। दिनभर चले मुकाबलों में 16 टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।
मुख्य अतिथि शहजादपुर से अनिल चौधरी व मोना पंडित ने शिरकत की। मुख्य अतिथियों ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। अनिल चौधरी ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का संचार करते हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए।
विशेष अतिथि के तौर पर कजामपुर के सरपंच नवीन सैनी, सुशील अग्रवाल और मनीष गोयल मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और खेलों के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
24 तक चलेगा टूर्नामेंट, 80 टीमें ले रहीं भाग
आयोजन समिति ने बताया कि नमो क्रिकेट लीग 24 सितंबर 2026 तक चलेगी। इस भव्य आयोजन में नारायणगढ़ क्षेत्र की लगभग 80 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर एक सकारात्मक मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर ब्लू बेल्स स्कूल के प्रिंसिपल राजीव मैहता, संयोजक अंशुल वालिया, इमरान एडवोकेट, हनी सैनी, मुश्ताक खान, प्रिंस शाहपुर, रमन वालिया और कमल कांत समेत आयोजन समिति के कई सदस्य व खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आगामी मुकाबलों को लेकर खेल प्रेमियों में भारी उत्साह बना हुआ है।