फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Superintendent of Police visits checkpoints at midnight, inspects security arrangements.

Ambala News: आधी रात नाकों पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक, परखी सुरक्षा व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Superintendent of Police visits checkpoints at midnight, inspects security arrangements.
कैंट के सुभाष पार्क के पास नाके पर पुलिस कर्मियों से बात करते एसपी अजीत सिंह शेखावत। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। आगामी सर्दियों के मौसम को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए अंबाला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से चलाए गए व्यापक नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत शनिवार रात लगभग 50 स्थानों पर नाकाबंदी की गई। व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने आधी रात को विभिन्न नाकों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी शेखावत ने सिटी और कैंट क्षेत्र के कई अति-संवेदनशील व प्रमुख नाकों का जायजा लिया। इसमें थाना पड़ाव क्षेत्र का लालकुर्ती नाका, अंबाला कैंट पुल के नीचे, कैपिटल चौक, कैंट बाजार क्षेत्र, थाना महेश नगर का बब्याल व चंदपुरा नाका, रिवर साइड डीएवी स्कूल नाका, साहा चौक, एमटी क्रॉसिंग, सेक्टर-9, मॉडल टाउन, मानव चौक और अग्रसेन चौक शामिल रहे। एसपी अजीत सिंह शेखावत ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की रात्रि नाकाबंदी और गश्त का मुख्य उद्देश्य चोरी, लूट और स्नैचिंग जैसी वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
विज्ञापन

-----
डीएसपी व थाना प्रभारी रहे मुस्तैद
जिले में चलाए गए इस ऑल-नाइट डोमिनेशन अभियान में जिले के सभी उपपुलिस अधीक्षक, थाना प्रबंधक और चौकी इंचार्ज अपनी-अपनी टीमों के साथ पूरी रात मुस्तैद रहे। अंबाला पुलिस ने जिलावासियों से अपील की है कि वे अंबाला को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यह नाकाबंदी लोगों को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि बिना नंबर प्लेट के वाहनों, आवारा तत्वों और संदिग्धों पर नकेल कसने के लिए है। शहर की सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे नाके अचानक लगाए जाएंगे। - अजीत सिंह शेखावत, एसपी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed