{"_id":"64b98e640c998ae10808d737","slug":"temples-of-education-destroyed-in-flood-water-ambala-news-c-36-1-sknl1001-7118-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बाढ़ के पानी में बदहाल हुए शिक्षा के मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बाढ़ के पानी में बदहाल हुए शिक्षा के मंदिर
विज्ञापन
मोहन सैनी
अंबाला सिटी। बाढ़ ने बच्चों से उनके स्कूल को भी दूर कर दिया है। बाढ़ के पानी से कई स्कूल जलमग्न हो गए। कहीं पर उपकरण खराब हो गए तो कहीं स्मार्ट रूप ही बाढ़ के पानी की भेंट चढ़ गया। अमर उजाला टीम ने जब सिटी के कुछ स्कूलों की पड़ताल की तो हालात ऐसे ही पाए गए। जिसमें प्रेम गनर स्थित सरकारी स्कूल की हालत काफी खराब नजर आई। यहां सामान ही नहीं बल्कि पुस्तकालय में रखी किताबें भी पानी में भीगने से खराब हो गईं।
प्रेमनगर : पेयजल के लिए बाजार से कैंपर मंगा रहे
स्कूल लैब में रखे विभिन्न उपकरण खराब हो गए। दो कंप्यूटर, सीपीयू भी पानी की भेंट चढ़ गया। साथ ही स्कूल की ऊपरी मंजिल पर बने स्मार्ट रूम की छत पर बरसाती पानी रुकने के कारण टाइलें भी नीचे गिर गई। स्कूल के मिड-डे मील की बात की जाए तो कक्ष में रखा सामान चावल, दाल, आटा व अन्य प्रकार का सभी सामान पूरी तरह से खराब हो चुका है। स्कूल में पेयजल की व्यवस्था के लिए लगाई गई मोटर पंप भी जलभराव के कारण खराब हो गई। जिस वजह से स्कूली बच्चों के सामने पीने के पानी का संकट पैदा हो गया।
हालांकि स्कूल प्रबंधन की ओर से कैंपर आदि मंगवाकर बच्चों के लिए पीने के पानी का प्रबंध किया गया है। स्कूल के प्रिंसिपल रामचंद्र ने बताया कि बीते दिनों स्कूल में भारी जलभराव होने के कारण स्कूल के सामान का काफी नुकसान हुआ है। पीने के पानी की कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
सेक्टर 8 : स्कूल में अभी भी सीवरेज का पानी
सिटी के सेक्टर 8 स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में बीते दिनों हुए जलभराव के कारण स्कूल के प्रांगण में लगाए गए करीब 55 पौधे खराब हो गए हैं। वहीं स्कूल में सीवरेज का गंदा पानी जमा है। मुख्याध्यापक प्रवीण कुमार ने बताया कि सेक्टर 8 के सभी क्षेत्रों से पानी पूरी तरह से सूख चुका है, मगर स्कूल के प्रांगण में सीवरेज का गंदा पानी बरकरार है। जिसमें मच्छरों का लारवा पनप रहा है। साथ ही गंदगी से दुर्गंध भी आ रही है। जिसके बारे में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को सूचित किया गया है, मगर गंदे पानी की समस्या पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।
सेक्टर 9 : बाढ़ के पानी से स्कूल में गंदगी का आलम
सिटी के सेक्टर 9 में स्थित सरकारी प्राइमरी विंग व मिडल स्कूल में भी गंदे पानी से हुए जलभराव की समस्या वर्तमान में भी बनी हुई है। स्कूल में करीब 300 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, मगर बीते दिनों हुए जलभराव के कारण स्कूल में चारों गंदगी का आलम बना हुआ है। जिससे दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। मुख्याध्यापक संजीव कुमार ने बताया कि गंदे पानी की समस्या के कारण बच्चों के खेलने के लिए ग्रांउड आदि की व्यवस्था करना बहुत मुश्किल हो रहा है। बीते काफी दिनों से गंदे पानी का जलभराव स्कूल के चारों ओर बना हुआ है। जिसको लेकर कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है, मगर समस्या पर कोई संज्ञान नहीं लिया।