फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Telephone court to be held on 25th, complaints to be resolved

Ambala News: टेलीफोन अदालत 25 को लगेगी, निपटेंगी शिकायतें

Sun, 23 Nov 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 23 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Telephone court to be held on 25th, complaints to be resolved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जिले के दूरसंचार उपभोक्ताओं की टेलीफोन से संबंधित शिकायतों और विवादों का तुरंत निपटारा करने के उद्देश्य से, टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत, खुला दरबार 25 नवंबर को सुबह 11 बजे कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

इन मामलों पर किया जाएगा विचार : टेलिफोन अदालत में मुख्य रूप से बिल से संबंधी शिकायतें, जैसे टेलीफोन का अधिक बिल आना या बिल संबंधी अन्य शिकायतें (विशेष रूप से वे बिल जो 31 अक्तूबर 2025 तक जारी हुए हों)। सेवा संबंधी शिकायतों में टेलीफोन सेवाओं (सर्विस) से संबंधित सामान्य शिकायतें शामिल होंगी। इसके अलावा स्थापना संबंधी शिकायतें, जैसे कि टेलीफोन समय पर न लगने अथवा देरी से लगने से संबंधित शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। इस दौरान न्यायालय में विचाराधीन शिकायतों को शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed