फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sufferings go away in the court of mother: Verma

मां के दरबार में दूर होते हैं कष्ट : वर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Sufferings go away in the court of mother: Verma
शहर ​स्थित श्री अनंत प्रेम मंदिर चौक पर जय मां अम्बे क्लब की ओर से मां भगवती का 16वां जागरण आयो

विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर स्थित श्री अनंत प्रेम मंदिर चौक पर जय मां अम्बे क्लब की ओर से मां भगवती का 16वां जागरण हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के युवा नेता और निगम पार्षद एडवोकेट मिथुन वर्मा ने शिरकत की।
जागरण में पहुंचने पर जय मां अम्बे क्लब के सभी पदाधिकारियों की ओर से मुख्य अतिथि मिथुन वर्मा का स्वागत किया। वर्मा ने माता की ज्योति प्रचंड की और मां के दरबार के समक्ष शीश नवाया। वर्मा ने कहा कि मां के दरबार में आने से सभी कष्ट दूर होते हैं। इसलिए हमें माता के जागरण में अवश्य जाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।
विज्ञापन

क्लब के सभी पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि मिथुन वर्मा को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मां भगवती के जागरण में बंटी पांचाल हरियाणवी लोक कलाकार और रोहित रघुवंशी राजस्थानी कलाकारों की मंडलियों ने मां की सुंदर एवं मनमोहक भेंटों और भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरण में सारा पंडाल मां के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के जागरण में आए हुए धार्मिक कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक, धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की गई, जोकि आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही। इस मौके पर क्लब प्रधान तेजिंद्र शर्मा काला, महकप्रीत सिंह हन्नी, विशु सूरी, भरत जांगिड़, ललित सैनी, राजेश सैनी, मनीष मल्होत्रा, यशिक वर्मा, राजेश कुमार और सनी वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed