फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sudarshan Singh becomes senior vice president of HSGPC

Ambala News: सुदर्शन सिंह बने एचएसजीपीसी के वरिष्ठ उपप्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Sudarshan Singh becomes senior vice president of HSGPC
अंबाला। सुदर्शन सिंह सहगल को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में अब अहम जिम्मेदारी मिल गई है। उन्हें एचएसजीपीसी के प्रधान भूपिंदर सिंह असंध और पूर्व प्रधान जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल सहित अन्य सभी मनोनीत सदस्यों ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ उपप्रधान बनाया है। कुरुक्षेत्र में वीरवार को आयोजित बैठक के दौरान ये पद सुदर्शन सिंह सहगल को सौंपा गया।
विज्ञापन

यह जानकारी मिलते ही अंबाला छावनी की सिख संगत में खुशी की लहर दौड़ गई और जैसे ही कुरुक्षेत्र में बैठक के बाद जब सुदर्शन सिंह सहगल अंबाला छावनी पहुंचे तो संगत ने उनका स्वागत फूल माला पहनाकर किया। इसके बाद सुदर्शन सिंह सहगल ने गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचकर गुरु चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने संगत का भी धन्यवाद किया। इस मौके पर उन्हें स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों द्वारा सिरोपा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों का होगा सुधार, गुरु घरों के करवाएंगे दर्शन
सुदर्शन सिंह सहगल ने बताया कि कुरुक्षेत्र में आयोजित बैठक के दौरान 110 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। इसमें शिक्षा संस्थानों का सुधार और धर्म प्रचार की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा हरियाणा की संगत को ऐतिहासिक गुरु घरों के दर्शन भी करवाए जाएंगे। इसी प्रकार कुछ अन्य मुद्दों को लेकर भी एक विशेष बैठक 5 अप्रैल को कुरुक्षेत्र में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 25 साल से निभा रहे सेवा
सुदर्शन सिंह सहगल अंबाला छावनी की सिख संगत में एक विशेष पहचान रखते हैं। वो अंबाला छावनी में गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब के 25 साल से प्रधान हैं। इस दौरान उन्होंने लगभग सात करोड़ की लागत से गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब के नए भवन का निर्माण करवाया था। इसमें लिफ्ट सहित अन्य तमाम सुविधाएं हैं।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed