फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students returned without giving the exam due to lack of identity card

Ambala News: पहचान पत्र के अभाव में बिना परीक्षा दिए लौटे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Students returned without giving the exam due to lack of identity card
स्कूल के बाहर खडे़ परिक्षार्थी आधार कार्ड की कॉपी दिखाते हुए।
अंबाला। छावनी के सैन्य क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को पहचान पत्र के अभाव में बिना परीक्षा दिए ही वापस लौटना पड़ा। इसी दौरान अभिभावक स्कूल प्रबंधन से बच्चों के पेपर देने को लेकर गुहार लगाते नजर आए लेकिन स्कूल प्रबंधन ने नियमों का हवाला देते हुए बच्चों को पेपर में बैठाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान अभिभावकों की ओर से पुलिस को भी सूचित कर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने स्कूल प्रबंधन से बात कर वापस चले। कुछ विद्यार्थियों द्वारा अपने घर से पहचान पत्र मंगवाने के बाद उन्हें परीक्षा में बैठने दिया लेकिन कुछ विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड की फोटो कॉपी थी। जिन्हें प्रबंधन ने मना कर दिया। इस दौरान विद्यार्थी सुबह नौ बजे से लेकर 12 बजे तक परीक्षा देने के लिए स्कूल के बाहर इंतजार करते रहे। इसके बाद वह परेशान होकर वापस चले गए।
विज्ञापन

नारायणगढ़ निवासी प्रियांश ने बताया कि उसकी दसवीं में री आई थी। जिसका वीरवार को साइंस का पेपर था। उसके पास असल आधार कार्ड नहीं था। जिसके कारण उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टमनौली निवासी नवनीत कौर ने बताया कि वह दसवीं की छात्रा है। नंबर कम आए थे तो वह इम्प्रूवमेंट के लिए परीक्षा दे रही है। इसके लिए वह आधार कार्ड की रंगीन फोटो काॅपी लाई लेकिन उसे भी परीक्षा में बैठने नहीं दिया।
संभालखा निवासी तनेजा पब्लिक स्कूल की छात्रा वंशिका ने बताया कि उसकी दशवीं में री आई थी। इसके लिए वह सुबह आठ बजे की परीक्षा देने आई तो उसकी आइडी चैक के दौरान कहा गया कि उसके आधार कार्ड में चेहरा मिल नहीं रहा है। इसलिए वह परीक्षा में नहीं बैठ पाई।
वीटा निवासी प्रभनूर ने बताया कि उसके नंबर कम आए थे तो वह इम्प्रूवमेंट के लिए परीक्षा दे देने आया था। उसके पास असल आइडी नही थी वह सिर्फ आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर आया था लेकिन उसे भी परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया।
सबका पसियाला निवासी जतिन ने बताया कि वह दसवीं की इंम्प्रूवमेंट की परीक्षा देने आया था। लेकिन वह आइडी कार्ड लाना भूल गया। यहां पर उसे अन्य बच्चों की तरह परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया।

आज दसवीं का सीबीएसई का साइंस का पेपर था कई बच्चे परीक्षा देने आए थे। अधिकतर विद्यार्थी पहचान पत्र की मूल कॉपी लेकर आए उन्हें एंट्री दे दी गई लेकिन कुछ विद्यार्थी आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर आए थे। जोकि नियम के खिलाफ है। इसलिए उन्हें एंट्री नहीं दी गई।

हरिंद्र पाल लांबा, प्रधानाचार्य, केंद्रीय विद्यालय नंबर दो।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed