फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students go to study abroad only after taking PR

पीआर लेकर ही विदेश में पढ़ाई करने जाएं विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Students go to study abroad only after taking PR
बराड़ा। कस्बा के संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. प्रवीण वर्मा के निर्देशन में कॉमर्स विभाग और कॅरिअर काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में प्रकोष्ठ की समन्वयक रितु चांदना द्वारा एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले विद्यार्थियों को पासपोर्ट, वीजा, आइलेट्स आदि की विभिन्न जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ड्रीम विवर्स माइग्रेशन सर्विस एजुकेशन काउंसलर एंड आइलेट कोऑर्डिनेटर और लीगल एडवाइजर अंबाला वरुण कुमार और पूजा ने विद्यार्थियों को पीआर से संबंधित बातों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विदेश जाने वाले विद्यार्थियों की मांग लगातार बढ़ रही है। हमें पीआर लेकर ही विदेश जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि हमें अपनी फाइल कैसे तैयार करवा कर लगवाना है, क्योंकि छोटी सी गलती हमारे भविष्य को खराब कर सकती है। अगर हम पीआर लेकर विदेश जाते हैं तो हमें उस देश की सभी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं और हम वहां के स्थायी निवासी बन जाते हैं।
विज्ञापन

जो विद्यार्थी विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें उन बातों की विस्तृत जानकारी नहीं होती और वे कई बार गलतियां कर देते हैं। इसके कारण विदेश में जाकर उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हमें विदेश जाने से पहले अपने लक्ष्य को निर्धारित कर लेना चाहिए और उसको पूरा करने के लिए आगे की पढ़ाई जारी रखनी चाहिए। विदेश जाने से पहले अंग्रेजी भाषा में सक्षम बनना चाहिए ताकि हमें वहां जाकर किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed