राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलीपुर में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का समापन किया गया। उक्त कार्यक्रम प्राचार्य नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता व राजपाल प्रवक्ता गणित के संयोजन में हुआ। इसके तहत पिछले 15 दिन से चल रहे एनसीसी के प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी समाप्ति हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता में आरती प्रथम, द्वितीय स्थान अनिता व तृतीय स्थान खुशी ने प्राप्त किया। रंगोली में सोफिया प्रथम व साक्षी ने दूसरा स्थान पाया। वहीं ड्राइंग में पहले स्थान पर शुभम, दूसरे स्थान पर गौरव व तीसरे स्थान पर नंदिनी रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूपेंद्र सिंह, चेतन शर्मा, कुलदीप सिंह, निशा रानी, सोहनलाल, चंद्र मोहन, मनिन्दर सिंह, नीरज शर्मा, गीता रानी व आरती रानी इत्यादि उपस्थित रहे।