फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Strictness: Property ID corrected by 12 o'clock in the Municipal Corporation

सख्ती : नगर निगम में रात 12 बजे तक ठीक की गई प्रॉपर्टी आईडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Strictness: Property ID corrected by 12 o'clock in the Municipal Corporation
अंबाला सिटी। स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता के निर्देशों के बाद मंगलवार को नगर निगम में अलग ही माहौल दिखाई दिया। रात 12 बजे तक कर्मचारियों ने प्रॉपर्टी आईडी इंटीग्रेशन का काम जारी रहा।
विज्ञापन

इस दौरान 50 से अधिक कर्मचारियों ने काम संभाला, जिसमें अस्थाई कर्मचारी भी जुटे दिखाई दिए। स्वयं डीएमसी जितेंद्र सिंह भी देररात तक मौजूद रहे। उन्होंने समय-समय पर कर्मचारियों से स्थिति का जायजा लिया। जहां आम दिनों में कर्मचारियों की पांच बजे छुट्टी हो जाया करती थी। मंगलवार को कर्मचारियों ने रात 12 बजे तक अपने कार्य को जारी रखा। जहां खाना-पानी से लेकर हर कार्य नगर निगम में हुआ। इस दौरान टैक्स ब्रांच, सीएफसी ब्रांच, एमई ब्रांच, रेंट ब्रांच, बिल्डिंग ब्रांच, स्टेबलिश ब्रांच, एकांउट ब्रांच, आरटीआई ब्रांच सभी विभागों के कर्मचारी देर रात तक कार्य करते दिखाई दिए। इस दौरान मुख्य रूप से सारा पुरुष स्टाफ कार्य करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिन ही स्थाई निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें अधिकारियों ने बताया था कि हजारों आईडी पेंडिंग है जो कि इंटीग्रेट नहीं है। इससे खफा मंत्री ने इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए थे। इसी के बाद यह प्रॉपर्टी आईडी इंटीग्रेशन का कार्य मंगलवार को देर रात तक कार्य करने के नगर निगम आयुक्त ने आदेश जारी किए। इसके बाद ही यह कार्य जारी रहा। वहीं आने वाले दिनों में जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा किया जाएगा। इससे कि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed