फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   stop flying kite in airforce area

एयरफोर्स के जहाजों को पतंग से खतरा, फ्लाइंग जोन में पतंगबाजी पर रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
stop flying kite in airforce area
फ्लाइंग जोन में पतंग हवाई जहाजों के लिए खतरा बन सकते हैं। इसी वजह से अब एयरफोर्स ने फ्लाइंग जोन में पतंगबाजी पर रोक लगा दी है। एयरफोर्स स्टेशन से सटे करीब एक दर्जन गांवों में पतंग उड़ाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। इसके लिए अधिकारी हर गांव में मुनियादी करवा रहे हैं। पंचायतों से भी पतंगबाजी रोकने में अहम भूमिका निभाने का आग्रह किया गया है। रोक के बावजूद पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से फिर बढ़ा पतंग का क्रेज
आमतौर पर लोग व्यस्तता के कारण पतंगबाजी से दूर हो गए थे। मगर कोरोना वायरस की वजह से हुई लॉकडाउन ने लोगों को फिर से पतंगबाजी की ओर आकर्षित कर दिया। इसी वजह से दिनोंदिन लोगों में पतंगबाजी का क्रेज बढ़ रहा है। खासकर शाम को घरों की छतों पर पतंग उड़ाने वालों की लाइनें लग जाती हैं। बड़ों के साथ बच्चे भी पतंगबाजी का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। लोगों में पतंगबाजी के बढ़ते क्रेज के कारण ही एयरफोर्स स्टेशन के फ्लाइंग जोन में खतरा ज्यादा बढ़ गया है। पतंग से कोई हवाई जहाज न टकरा जाए इसी वजह से अब इस जोन में पतंगबाजी पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

इन गांव में सबसे ज्यादा खतरा
एयरफोर्स स्टेशन से सटे धूलकोट, गरनाला, बरनाला, धनकौर, बलदेव नगर की कई रिहायशी कॉलोनियों से आसमान में उड़ते पतंगों से सबसे ज्यादा खतरा है। इन गांव का एरिया फ्लाइंग जोन में आता है। इसके अलावा कैंट विधानसभा के दूसरे गांव में भी पतंग न उड़ाने की मुनियादी करवाई जा रही है। खुद एयरफोर्स के अधिकारी ग्रामीणों से अपील करवा रहे हैं। गांव के गुरुद्वारा साहिब के लाउडस्पीकर के जरिए गांव के युवाओं व बच्चों से पतंग न उड़ाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस के विस्तार का भी डर
पतंगबाजी से कोरोना वायरस के विस्तार का भी डर है। हालांकि यह स्थिति वहां है जहां कोरोना मरीजों की संख्या ज्यादा है। कानपुर में कोरोना के बढ़ते केसों की वजह से स्थानीय प्रशासन ने पतंगबाजी पर रोक लगा दी है। वहां कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

पतंग न उड़ाने को लेकर गांव में लगातार मुनियादी करवाई जा रही है। यह सिलसिला पिछले कई दिन से चल रहा है। हमारे अलावा खुद एयरफोर्स अधिकारी गांव में आकर मुनियादी करवा रहे हैं। गांव फ्लाइंग जोन में होने के कारण यहां आसमान में उड़ते पतंगों के कारण हवाई जहाजों को खतरा है।
नरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच, धूलकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed