फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Simarpreet Kaur became the winner in the reel competition

Ambala News: रील स्पर्धा में विजेता बनीं सिमरप्रीत कौर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Simarpreet Kaur became the winner in the reel competition
अंबाला। जेसीआई अंबाला की महिला टीम रिदम ने फ्रेगरेंस ऑफ लव पाॅटलक पार्टी का आयोजन सुभाष पार्क में किया। सभी महिला सदस्य अपने घर से व्यंजन बना कर लाईं। इस दौरान सभी महिला सदस्यों के लिए तंबोला सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया। इसका सभी सदस्यों ने आनंद उठाया।
विज्ञापन

इस पाॅटलक का उद्देश्य सभी महिला सदस्यों के साथ संबंध घनिष्ठ करना एवं पूरे साल एक टीम की तरह काम करना रहा। परियोजना के अंतर्गत ऑनलाइन रील प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें महिलाओं ने वैवाहिक जीवन पर अपने विचार वयक्त किए। ऑनलाइन प्रतियोगिता की विजेता जेसरेट सिमरनप्रीत कौर रहीं।
विज्ञापन

सभी खेल की विजेताओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष टीमें शामिल हुईं नई सदस्य जेसरेट तान्या सिंगला, रितिका अरोड़ा एवं पर्ल गुप्ता का स्वागत किया गया। इस आयोजन में जेसीआई अंबाला की महिला टीम रिदम की चेयरपर्सन जेसी सोनिया गोयल, सचिव जेसरेट पूजा महेंद्रु, आईपीसीपी जेसरेट प्रियंका बहल, पूर्व चेयरपर्सन जेसरेट काजल मित्तल एवं जेसरेट गीतांजली जैन आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed