{"_id":"579f9c934f1c1b5a7b2b9755","slug":"sarpanch-injard","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा पर निकले युवा सरपंच की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा पर निकले युवा सरपंच की हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला ।
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। दोस्तों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले गांव झीड़ीवाला के युवा सरपंच की ऋषिकेश जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थे। एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। उत्तराखंड पुलिस ने रविवार को ही पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। सोमवार की सुबह उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शनिवार को अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से गांव झीड़ीवाला के सरपंच रामरतन (24) कांवड़ यात्रा के लिए घर से निकले थे। परिजनों ने बताया कि उनका लक्ष्य ऋषिकेश से जल लेकर आने का था। इसी दौरान मंसूरी में रात बिताने के बाद रविवार की सुबह ऋषिकेश की तरफ जा रहे थे। गांव का ही संजय मोटरसाइकिल चला रहा था और रामरतन पीछे बैठा हुआ था। रास्ते में एक तेज रफ्तार कार मोटरसाइकिल से टकराई और दोनों बाइक सवार गिर गए। उसके साथियों ने उन्हें नजदीक के एक अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रामरतन को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में संजय को भी गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची उत्तराखंड पुलिस ने शव को देहरादून के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। वहां से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे शव को गांव में लाया गया और सोमवार को सरपंच का अंतिम संस्कार कर दिया गया।