{"_id":"47948dd58eb7a7db76192aff1da43ae7","slug":"sainik-dead-by-take-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर निगलने से सैनिक की माौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर निगलने से सैनिक की माौत
अमर उजाला ब्यूरो अंबाला कैंट।
Updated Thu, 25 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
इसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे सेना अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान फौजी की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया।
तोपखाना चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जोराजीत ने बताया कि सोमवार को 402 एडी रेजीमेंट पानीपत लाइन में सैनिक के पद पर तैनात विकास, जोकि लखनऊ का रहने वाला है। विकास ने संदिग्ध परिस्थतियों में अपनी बैरक में जहर का सेवन कर लिया। इसके बाद विकास की हालत बिगड़ने लगी। साथी जवान विकास को सेना अस्पताल में लेकर गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। अगले दिन मंगलवार को इलाज के दौरान सैनिक ने दम तोड़ दिया। बुधवार को परिजन के आने के बाद तोपखाना पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया।
विज्ञापन