फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rural women will become self-reliant by taking sewing training

सिलाई का प्रशिक्षण लेकर ग्रामीण महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rural women will become self-reliant by taking sewing training
नारायणगढ़ में सिलाई केंद्र के उदघाटन पर मौजूद स्वामी ज्ञानानंद महाराज व अन्य। - फोटो : Ambala
पंजाबी महासभा द्वारा विश्वकर्मा मंदिर में खोले गए निशुल्क सिलाई केंद्र का उद्घाटन रविवार को गीता मनीषी स्वामी दयानंद महाराज ने विधिवत रूप से किया। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने पंजाबी महासभा के इस कदम की तारीफ करते हुए कहा कि निशुल्क सिलाई केंद्र का फायदा क्षेत्र की महिलाओं व युवतियों को मिलेगा। वह इस केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता ने कहा कि महासभा का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। सभा समय-समय पर इस तरह के कार्य करती रहती है। प्रशिक्षिका रेखा वर्मा ने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि सिलाई केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आने वाली महिलाओं व युवतियों को अच्छा प्रशिक्षण दिया जाए। ताकि उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने में कोई कठिनाई न हो और वे प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी आजीविका कमा सकें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा द्वारा शुरू किए गए इस सिलाई केंद्र में महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर महासभा महासचिव सुरेंद्र जुनेजा, राकेश भल्ला, विनय कंवर, बरखा राम धीमान, विश्वकर्मा मंदिर सभा के प्रधान श्याम लाल धीमान, ओम प्रकाश पाल, अंकुर मेहता प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस, रविंद्र कुमार, जगदीश चंद सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed