फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   RPF employees' leave cancelled, to do 12-hour duty

Ambala News: आरपीएफ कर्मचारियों की छुट्टियां रद, 12 घंटे ड्यूटी देंगे कर्मचारी

Sun, 12 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 12 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
RPF employees' leave cancelled, to do 12-hour duty
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने आरपीएफ कर्मचारियों की छुट्टियों को रद करने के आदेश जारी किए हैं। अगर किसी कर्मचारी को इमरजेंसी होगी तो वो आरपीएफ के उच्चाधिकारियों से इजाजत लेकर ही छुट्टी ले सकेगा। इस संबंध में आरपीएफ के प्रधान सुरक्षा आयुक्त की तरफ से सभी मंडलों को निर्देशित किया गया है कि 12 से 27 अक्तूबर तक रेलवे के संपूर्ण क्षेत्राधिकार में प्रत्येक ड्यूटी शिफ्ट 12 घंटे की होगी। इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार का अवकाश/रेस्ट इत्यादि देय नहीं होगा, वहीं किसी भी आपातकालीन स्थिति में मंडल सुरक्षा आयुक्त किसी बल कर्मी को अवकाश/रेस्ट की अनुमति प्रदान कर सकेंगे।


बढ़ेगी कर्मचारियों की संख्या
रेलवे के निर्देश के पालन में आरपीएफ जल्द ही रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी करेगी। मौजूदा समस में 70 के करीब कर्मचारी रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं जोकि अलग-अलग शिफ्टों में स्टेशन पर ड्यूटी दे रहे हैं, लेकिन त्योहार के दिनों में 50 के करीब अतिरिक्त कर्मचारी स्टेशन पर तैनात हो जाएंगे। ऐसे में यात्री सुरक्षा सहित सुविधा को पुख्ता किया जा सकेगा।
विज्ञापन


त्योहारों को लेकर उच्चाधिकारियों की तरफ से निर्देश मिले हैं, इसके तहत स्टेशन पर 12 घंटे की शिफ्ट होगी और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
- रविंदर सिंह, प्रभारी आरपीएफ अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed