फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Resort operator sent to jail for molestation

Ambala News: छेड़छाड़ में रिजाॅर्ट संचालक को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Resort operator sent to jail for molestation
अंबाला सिटी। महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के मामले में एक रिजाॅर्ट संचालक और आम आदमी पार्टी के नेता रोहित जैन को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

रोहित जैन के खिलाफ उन्हीं की महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ और गलत शब्द कहने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
यह है महिला की शिकायत
शिकायत में महिला ने बताया कि बीत तीन महीने से वह रिजाॅर्ट में काम कर रही है। सोमवार को जब वह अपना काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी रोहित जैन ने उसे अपने ऑफिस में बुलाया और हाथ पकड़कर माथे पर हाथ लगाया और तबीयत पूछी। इसी दौरान नजदीक आकर नौकरी से संबंधित पूछने लगे। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे बाहर घूमने और गले लगने की बात भी कही। महिला ने आरोपी को पीछे धक्का देकर निकल गई। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे एक महीने से वेतन भी नहीं दिया है। हालांकि आरोपी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारी कई दिनों से अवकाश पर थी। इसके चलते वेतन पर विवाद था। इस मामले में पीड़िता और रेस्टोरेंट संचालक का एक आपत्तिजनक ऑडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन


महिला की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
-रमेश कुमार, प्रभारी, थाना बलदेव नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed