Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rainfall over 50 days was 209 percent above normal.

Ambala News: 50 दिन में सामान्य से 209 प्रतिशत अधिक बरसे बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rainfall over 50 days was 209 percent above normal.
अंबाला में रात्रि के समय हल्की धुंध। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। हरियाणा में इस बार अक्तूबर से नवंबर के बीच बारिश ने पिछले सामान्य आंकड़ों को काफी पीछे छोड़ दिया है। एक अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रदेश में सामान्य से 209 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सामान्य 11.2 मिमी के मुकाबले 34.6 मिमी बारिश हुई।
प्रदेश के 22 जिलों में से भिवानी को छोड़कर बाकी सभी जगह सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। अंबाला में भी इस अवधि में सामान्य से 164 प्रतिशत अधिक बादल बरसे। हालांकि, अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। ऐसे में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ सुबह और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बारिश के मामले में सोनीपत, पानीपत और गुरुग्राम सबसे आगे रहे। सोनीपत में सामान्य से 541 प्रतिशत अधिक यानी 85.3 मिमी, पानीपत में 704 प्रतिशत अधिक यानी 78.8 मिमी और गुरुग्राम में 553 प्रतिशत अधिक यानी 67.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। करनाल में 64 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 412 प्रतिशत अधिक है। वहीं कुरुक्षेत्र में 57.7 मिमी और अंबाला में 48.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके विपरीत भिवानी में सामान्य 8.6 मिमी के मुकाबले केवल 1.3 मिमी वर्षा हुई, जो 85 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एक अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रदेश में सामान्य से 209 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इस अवधि में हरियाणा में सामान्य 11.2 मिमी के मुकाबले 34.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 50 दिनों में भिवानी को छोड़कर सभी जगह सामान्य से अधिक ही बारिश दर्ज हुई है। चंडीगढ़ स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, अंबाला में सामान्य से 164 प्रतिशत अधिक बारिश इन 50 दिनों में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed