{"_id":"6aff501f902f39a85707dfc3","slug":"crackdown-on-illegal-vending-food-items-can-no-longer-be-sold-at-stations-without-an-id-card-ambala-news-c-36-1-amb1001-172875-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अवैध वेंडिंग पर कसेगी नकेल... स्टेशन पर अब बिना पहचान पत्र नहीं बेच सकेंगे खाद्य सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अवैध वेंडिंग पर कसेगी नकेल... स्टेशन पर अब बिना पहचान पत्र नहीं बेच सकेंगे खाद्य सामग्री
विज्ञापन
उत्तर रेलवे अंबाला मंडल का कैंट रेलवे स्टेशन। रेलवे
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अवैध वेंडिंग पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए रेलवे प्रशासन ने कमर कस ली है। रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुपालन में अब उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के सभी स्टेशनों पर कार्यरत कैटरिंग लाइसेंस धारकों के कर्मचारियों, वेंडरों और सहायकों को मानकीकृत क्यूआर कोड आधारित पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।
मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय की ओर से इस संबंध में सभी स्टेशन अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी वाणिज्यिक परिपत्र के अनुसार, स्टेशन परिसर में किसी भी वेंडर को बिना पहचान पत्र के खाद्य सामग्री बेचने की अनुमति नहीं होगी। इन पहचान पत्रों को संबंधित स्टेशन अधीक्षक की ओर से सभी आवश्यक दस्तावेजों और पुलिस व मेडिकल सत्यापन की जांच के बाद ही हस्ताक्षरित कर जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक स्टेशन पर तैनात सभी लाइसेंसधारी कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड एक निर्धारित रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
-- -- -
क्यूआर कोड स्कैन करते ही खुलेगी पूरी कुंडली
रेलवे की ओर से तैयार किए गए इस विशेष नारंगी रंग के पीवीसी कार्ड और डोरी (लैनयार्ड) पर एक क्यूआर कोड अंकित होगा। जांच के दौरान क्यूआर कोड को स्कैन करते ही संबंधित वेंडर का नाम, पता, आधार नंबर, मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र की वैधता, पुलिस सत्यापन की तिथि, तैनाती की इकाई, लाइसेंस धारक का नाम और जारीकर्ता अधिकारी का पदनाम जैसी तमाम जानकारियां तुरंत स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन
-- -- -
नौकरी छोड़ने पर जमा कराना होगा कार्ड
नए नियमों के तहत यदि कोई वेंडर या सहायक नौकरी छोड़ता है, तो उसे अपना पहचान पत्र संबंधित लाइसेंस धारक के पास अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा। पुराना कार्ड जमा करने के बाद ही नए कर्मचारी के नाम से दूसरा कार्ड जारी किया जा सकेगा। साथ ही, कर्मचारियों के अवकाश या अनुपस्थिति की स्थिति में सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए निर्धारित संख्या के अतिरिक्त कुछ रिजर्व वेंडरों को भी पहचान पत्र जारी करने का प्रावधान किया गया है।
-- -- -
अवैध वेंडिंग पर लगाम लगाने के लिए क्यूआर कोड आधारित पहचान पत्रों को पहनने के निर्देश दिए गए हैं। निगरानी के लिए वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वेंडर बिना पहचान पत्र के मिला तो लाइसेंस धारक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।