{"_id":"6aff51d7b25af30cda05a9cd","slug":"repairs-cost-60-lakhs-tiles-came-loose-within-just-6-months-ambala-news-c-36-1-sknl1003-172896-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 60 लाख में मरम्मत, 6 माह में ही उखड़ीं टाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 60 लाख में मरम्मत, 6 माह में ही उखड़ीं टाइलें
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डा की दीवार से गिर रही टाइलें। संवाद
अंबाला। छावनी बस अड्डे पर करीब 60 लाख रुपये की लागत से करवाई गई मरम्मत की गुणवत्ता पर छह महीने में ही सवाल उठने लगे हैं। बस अड्डे की दीवारों पर लगाई गई टाइलें उखड़कर नीचे गिरने लगी हैं। गनीमत रही कि जिस समय टाइलें गिरीं, उस दौरान वहां कोई यात्री मौजूद नहीं था।
ऐसे में किसी के नीचे होने पर गंभीर हादसा हो सकता था। इसके अलावा शौचालयों में भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। वॉशबेसिन से टोंटियां गायब होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। छावनी बस अड्डे के कायाकल्प के लिए पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की ओर से विशेष मरम्मत करवाई गई थी।
इसके तहत भवन का रंग-रोगन, फर्श की मरम्मत, महिला और पुरुष शौचालयों का नवीनीकरण, नए सीवरेज टैंक, बिजली की फिटिंग और जनरेटर लगाने जैसे कार्य शामिल थे। सुरक्षा के लिए 360 डिग्री एंगल वाले हाईटेक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
लेकिन काम पूरा होने के कुछ ही महीनों बाद टाइलें उखड़ने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यात्री राजेश शर्मा ने बताया कि वह रोजाना बस अड्डे से सफर करते हैं।
कुछ समय पहले ही मरम्मत का काम पूरा हुआ था, लेकिन अब टाइलें गिरना यात्रियों के लिए खतरे का संकेत है। प्रशासन को इसकी जांच करवानी चाहिए। वहीं, छावनी निवासी केवल बने ने कहा कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद शौचालयों में टोंटियां नहीं हैं और दीवारों की टाइलें उखड़ रही हैं। संवाद