फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railways operated special trains for Kolkata, Chennai and New Delhi for passengers stranded at Jammu railway station

Ambala News: जम्मू रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों के लिए रेलवे ने कोलकाता, चेन्नई और नई दिल्ली के लिए चलाई विशेष ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Railways operated special trains for Kolkata, Chennai and New Delhi for passengers stranded at Jammu railway station
अंबाला। जम्मू रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों के लिए रेलवे ने रविवार को तीन ट्रेनों का संचालन किया। पहली ट्रेन जम्मू से कोलकाता के लिए, दूसरी चेन्नई के लिए और तीसरी ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। ट्रेन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना हुईं और बीच रास्ते के रेलवे स्टेशनों कठुआ, पठानकोट, मुकेरियां, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, खन्ना, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला सिटी होते हुए अंबाला कैंट पहुंची और फिर सहारनपुर के रास्ते कोलकाता और नई दिल्ली के रास्ते चेन्नई के लिए रवाना हुई, वहीं कठुआ-माधोपुर के बीच रेल पुल नंबर 17 के क्षतिग्रस्त होने के कारण सोमवार को भी 54 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन


यह ट्रेनें रहेंगी रद
ट्रेन नंबर 11078 जम्मूतवी-पूणा झेलम एक्सप्रेस, 12266 जम्मूतवी-नई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस, 12332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस, 12414 जम्मू-अजमेर अर्चना एक्सप्रेस, 12426 जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, 14662 शालीमार मालिनी एक्सप्रेस, 14804 भगत की कोठी-जम्मूतवी, 19028 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 19224,19108, 74906, 74910, 12446,12476 सर्वोदय एक्सप्रेस, 12920 मालवा एक्सप्रेस, 14610 हेमकुंट एक्सप्रेस ,16318, 20434, 22440, 22462 श्रीशक्ति एक्सप्रेस, 22478 वंदे भारत एक्सप्रेस, 26406 वंदे भारत एक्सप्रेस,14661, 14803, 19223, 18309, 13151, 22317, 15651 लोहित एक्सप्रेस, 12413 पूजा एक्सप्रेस, 12587, 14605, 11077 झेलम एक्सप्रेस, 12425 राजधानी एक्सप्रेस, 74909, 03221, 05193, 74907, 22401, 22941, 22439, 20433, 12471, 12919 मालवा, 22477 वंदे भारत, 26405 वंदे भारत, 14609 हेमकुंट, 16787, 22461 श्रीशक्ति एक्सप्रेस, 12445 उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रद रहेगी।
विज्ञापन


पुन: संचालित होने वाली ट्रेनें
जम्मू के बीच आवागमन करने वाली तीन ट्रेनों के संचालन को लेकर भी रेलवे ने निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत ट्रेन नंबर 18102 जम्मूतवी-टाटा नगर का संचालन अमृतसर से किया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस का संचालन अंबाला कैंट तक किया जाएगा। इस कारण ट्रेन नंबर 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस का संचालन अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कठुआ और माधोपुर के बीच पुल नंबर 17 को दुरुस्त करने का कार्य लगातार जारी है। रेल खंड के बाधित होने से सोमवार को भी 54 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। - नवीन कुमार झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रंबधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed