फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   indian railways decision to run garib rath express on diwali and chhath puja

दीपावली और छठ पूजा पर बिहारवासियों के लिए रेलवे दौड़ाएगा स्पेशल ट्रेन, करा लीजिए बुकिंग

Mon, 12 Oct 2020 09:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, अंबाला
अमर उजाला, अंबाला Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
indian railways decision to run garib rath express on diwali and chhath puja
Garib Rath Express
दीपावली और छठ पूजा पर बिहार जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने गरीब रथ एक्सप्रेस की सौगात दी है। ट्रेन का परिचालन 15 अक्तूबर से अमृतसर रेलवे स्टेशन तो वहीं 16 को सहरसा रेलवे स्टेशन से होगा। पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेन संचालन को लेकर तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 02203/02204 गरीब रथ एक्सप्रेस सहरसा से अमृतसर वाया अंबाला और अमृतसर से सहरसा पूर्व निर्धारित समय से सप्ताह के तीन दिन चलेगी। दोनों ट्रेन का दोनों दिशाओं में परिचालन का समय और ठहराव पूर्व की तरह ही होगा। न समय में बदलाव किया गया है और न बीच रास्ते के किसी स्टेशन का। 22 कोच की गरीब रथ एक्सप्रेस में दो पावर कार, 5 एसी चेयरकार और 15 तृतीय एसी श्रेणी के कोच होंगे।
विज्ञापन


6 माह बाद ट्रैक पर दौड़ेगी गरीबरथ
मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद से गरीब रथ एक्सप्रेस का परिचालन दोनों दिशाओं में बंद कर दिया गया था। लगभग 6 महीने बाद ट्रेन का दोबारा परिचालन किया जा रहा है। रेलवे अधिकारी ने बताया कि सहरसा से अमृतसर के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस का परिचालन फिलहाल 30 नवंबर तक करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को सुविधा
त्योहार के दौरान ट्रेनों में भीड़ अक्सर काफी बढ़ जाती है। प्रत्येक व्यक्ति अपने परिजनों के साथ त्योहार मनाना चाहता है। पंजाब से आने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक होती है। इसलिए यात्रियों को सुविधा देते हुए दोनों दिशाओं में गरीब रथ एक्सप्रेस के परिचालन का निर्णय लिया गया है।
- रूपेश कुमार, सीनियर डीओएम पूर्व मध्य रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed