फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rahul Gandhi looking for new business instead of politics anil Vij Said in ambala

हरियाणा के मंत्री विज का तंज: राजनीति के बजाय नया कारोबार ढूंढ रहे राहुल गांधी, किसी काम में नहीं फिट बैठ रहे

Thu, 23 Oct 2025 10:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Updated Thu, 23 Oct 2025 10:39 AM IST
सार

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिंदुस्तान में कुछ दल ऐसे हैं जो हिंदू धर्म की परंपराओं और संस्कृति का विरोध कर रही हैं। पहले जब ऋषि यज्ञ करते थे तो ताड़का व भस्मासुर आकर उसमें हड्डियां फेंका करते थे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi looking for new business instead of politics anil Vij Said in ambala
अनिल विज, हरियाणा सरकार के मंत्री - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दिवाली के बाद हरियाणा में प्रदूषण पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की ओर से किए गए ट्वीट पर कड़ा प्रहार किया। वहीं दीपावली पर एक मिठाई की दुकान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मिठाई बनाने को लेकर ऊर्जा मंत्री विज ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को पता है कि उनकी राजनीति खत्म हो गई है। इसीलिए वह कोई नया कारोबार ढूंढ रहे हैं। वो कई जगह जा-जाकर देख रहे हैं, लेकिन कहीं पर भी वो फिट नहीं बैठ रहे हैं क्योंकि जो लाहौर में फेल, वो पिशौर में भी फेल। इसलिए वो कई तरह के काम कर-करके अभ्यास कर रहे हैं।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में कुछ दल ऐसे हैं जो हिंदू धर्म की परंपराओं और संस्कृति का विरोध कर रही हैं। पहले जब ऋषि यज्ञ करते थे तो ताड़का व भस्मासुर आकर उसमें हड्डियां फेंका करते थे। इसी प्रकार ये दल हिंदू धर्म को अपनी वाणी व वक्तव्य से भ्रष्ट करते हैं और उसका अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें बिहार सरकार से पत्र आया था कि हरियाणा से बहुत बढ़ी संख्या में बिहार के लोग छठ पूजा पर खासतौर पर बिहार जाना चाहते हैं। इसलिए हरियाणा से बिहार तक की बसें चलाए। हमने उनकी बात को स्वीकार करते हुए बसें चला दी हैं जोकि शुरू हो चुकी हैं। हरियाणा से बिहार रूट लंबा है इसलिए एसी बसें चलाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed