फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Punjab Haryana Kisan Andolan Updates in Hindi

Kisan Andolan: सात जिलों में इंटरनेट और पंजाब के रास्ते बंद, रोकने को ठोकी कील, टीकरी बॉर्डर पर कड़े इंतजाम

Sun, 11 Feb 2024 01:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 01:23 PM IST
सार

अंबाला शंभू बॉर्डर पर बीएसएफ ने मोर्चा संभाल लिया है। जबकि 8 सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। लोहे की कीलें जड़ने के साथ-साथ कंटीली तारें लगा दी गई है।

विज्ञापन
Punjab Haryana Kisan Andolan Updates in Hindi
अंबाला में सड़क पर सीमेंट से गाड़ी गई कीलें। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के अंबाला से चंडीगढ़ आवागमन की एक-एक लेन खुली है। वह भी कभी भी बंद की जा सकती है। जिले में प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है और शंभू टोल पर बीएसएफ के जवानों की तैनाती की गई है। जैमर के बीच सूचनाओं का  आदान-प्रदान नहीं हो सकेगा। लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक है।
विज्ञापन

विज्ञापन

शंभू टोल से आगे पुलिस के अलावा कोई नहीं जा सकेगा। पुलिस लाइन में भी मॉक ड्रिल होगी। अब फाइनल रिहर्सल की तैयारी है। पंजाब हरियाणा सीमा पर बीएसएफ और आरएएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंभू बॉर्डर पर सीमेंट के बैरिकेड लगाने के बाद सीमेंट में कीलें भी गाड़ दी गई हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से किसानों को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं शंभू बॉर्डर बंद होने की वजह से कुछ लोग घग्गर नदी से आवागमन कर रहे हैं।

सात जिलों में इंटरनेट बंद
हरियाणा व पंजाब के किसान संगठनों के 13 फरवरी के दिल्ली कूच के आह्वान के बाद तीनों राज्यों में अलर्ट है। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने पंजाब से आने वाले सभी बॉर्डर सील कर दिए हैं। 12 जिलों में धारा 144 लागू कर सात जिलों में इंटरनेट सेवाओं को भी बंद करने का फैसला लिया है।
राज्य के गृह विभाग के मुताबिक, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और पुलिस जिला डबवाली में 11 फरवरी को सुबह छह बजे से लेकर 13 फरवरी रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क एसएमएस और डोंगल सर्विस ठप हो गए हैं। व्यक्तिगत एसएमएस, बैकिंग एसएमएस, ब्रॉडबैंड व लीज लाइंस पहले की तरह चलती रहेंगी।

अंबाला में डीसीपी ने कहा कि, "किसान आंदोलन के कारण, हमने शंभू सीमा को सील कर दिया है...जब वे (किसान) यहां आएंगे, तो हम उनसे अनुरोध करेंगे कि वे इससे आगे न जाएं क्योंकि उनके पास इसकी अनुमति नहीं है।" हम चाहते हैं कि वे शांतिपूर्वक आंदोलन समाप्त करें।  

बहादुरगढ़ में पुलिस अलर्ट पर

किसान आंदोलन पार्ट 2 की आहट से दिल्ली और हरियाणा पुलिस सतर्क है। बहादुरगढ़ में पांच लेयर की सुरक्षा के इंतजाम किये हैं। टीकरी बॉर्डर पर कंटीले तार और सिमेंटिड बैरिकेड लगाए गए हैं। सर्विलांस के लिए आधुनिक कैमरे और साउंड सिस्टम भी लगाया गया है। 13 फरवरी को किसानों ने दिल्ली चलो का एलान कर रखा है।
अंबाला पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान 
  • अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन अंबाला छावनी, कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर, रामगढ़, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं।
  • अंबाला से दिल्ली जाने वाले वाहन छावनी कैपिटल चौक से साहा, शाहबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल से होते हुए दिल्ली जा सकते हैं।
  • अंबाला से नारायणगढ़ जाने वाले वाहन छावनी कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर होते हुए नारायणगढ़ जा सकते हैं।
  • एनएच-44 दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे पर किसी यातायात की बांधा की परिस्थिति में चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री डेराबस्सी, बरवाला, रामगढ़, साहा, शाहबाद, कुरुक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, एनएच-344 यमुनानगर इंद्री, पिपली, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे।
  • दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल, इंद्री, लाडवा या करनाल, कुरुक्षेत्र, उमरी  चौंक, लाडवा, रादौर, यमुनानगर एन एच344ए, मुलाना, शहजादपुर, बरवाला, पंचकुला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, शाहबाद, साहा, शहजादपुर, पंचकूला होते हुए भी चंडीगढ़ जा सकते हैं।
  • दिल्ली से पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर इत्यादि पंजाब में आने वाले वाहन  सोनीपत, पानीपत, करनाल, पिपली चौक से बाई तरफ मुड़कर कुरुक्षेत्र, पेहवा, चीका, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर जा सकते हैं। इसके अलावा अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला इत्यादि पंजाब से दिल्ली जाने वाले वाहन अमृतसर जालंधर, लुधियाना, चीका, पेहवा, एनएच-152डी से होकर जा सकते हैं।
  • चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, मुलाना, राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 344 से होकर यमुनानगर, रादौर, लाडवा, इंद्री, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली जा सकते हैं।  चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, पिपली, करनाल से होकर भी दिल्ली जा सकते हैं।
  • हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन बरवाला, नरवाना, कैथल, चीका, पटियाला, चंडीगढ़ जा सकते हैं।
  • चंडीगढ़ से हिसार जाने वाले वाहन चंडीगढ़, पटियाला, चीका, कैथल नरवाना, बरवाला, हिसार जा सकते हैं। इसके अलावा नारनौल, दिल्ली व रोहतक से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन एनएच 152डी, पेहवा कट से नीचे उतरकर चीका, पटियाला, चंडीगढ़ जा सकते हैं।
  • चंडीगढ़ से रोहतक, दिल्ली, नारनौल जाने वाले वाहन चंडीगढ़, पटियाला, चीका, पेहवा कट से एनएच152डी से होकर रोहतक, दिल्ली, नारनौल जा सकते हैं।
  • आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में डायल- 112 पर सम्पर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed