{"_id":"68718546ac786e12d4059194","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-should-get-himself-examined-by-a-psychiatrist-vij-ambala-news-c-36-1-amb1001-145902-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोचिकित्सक से जांच कराएं पंजाब के सीएम भगवंत मान : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोचिकित्सक से जांच कराएं पंजाब के सीएम भगवंत मान : विज
Sat, 12 Jul 2025 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 12 Jul 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को एक बार फिर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर निशाना साधा और उन्हें सलाह दी कि उन्हें मनोचिकित्सक से अपनी जांच करवानी चाहिए क्योंकि वे प्रधानमंत्री के बारे में जिस प्रकार की बातें कर रहे हैं, वह ठीक नहीं हैं। ये विचार उन्होंने मीडिया कर्मियों की ओर से पूछे गए सवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री की घाना यात्रा पर टिप्पणी के संबंध में व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री अफ्रीका, घाना, त्रिनीदाद जैसे देशों की यात्रा पर गए थे, क्या वे देश नहीं है ? क्या वहां लोगों के साथ संबंध नहीं बनाने चाहिए। विज ने कहा कि हमें सभी देशों के साथ संबंध बनाने चाहिए, लेकिन मान साहब द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। वहां से कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री को सर्वाेच्च पुरस्कार भी दिया है जो देश के लिए गर्व की बात है।
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुग्राम में हुए जलभराव को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा है कि मिलेनियम सिटी गुड़गांव से जलगांव तक बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार का तोहफा है, के संबंध में पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि गुरुग्राम जब बसा था, तब कांग्रेस की ही सरकार थी। नाले-नालियां और निकासी का काम जब शहर बस रहा होता है, तभी किया जाता है। हमारी सरकार पिछले 10 साल से पानी निकासी के लिए काम कर रही है। संवाद