{"_id":"648b73fbbcbba91ab50318b7","slug":"protest-continues-against-making-ndc-and-wrong-property-id-ambala-news-c-36-1-amb1003-5242-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एनडीसी और गलत प्रापर्टी आईडी बनाने के विरोध में धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एनडीसी और गलत प्रापर्टी आईडी बनाने के विरोध में धरना जारी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम के बाहर आम आदमी पार्टी नेता विनोद धीमान का अनशन वीरवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजा दानीपुर ने कहा कि विनोद धीमान ने नगर निगम के बाहर एनडीसी व गलत प्रापर्टी आईडी बनाने के विरोध में तीन दिवसीय अनशन रखा। राजा दानीपुर ने कहा कि पूर्व में जमीदारों को दफा चार के तहत नोटिस थमाए गए थे, उनसे जमीन खरीदकर एक बड़ी कंपनी को दे दी।
जिसका विरोध भाजपा के लोग विपक्ष में रहते हुए करते थे और असीम गोयल ने विधायक बनते ही विधानसभा में उक्त कंपनी का मुद्दा उठाया, लेकिन उसके बाद इन दोनों में समझौता हो गया। उसके बाद विधायक द्वारा आज तक इस मुद्दे को नहीं उठाया गया। इस अवसर पर छोटी घेल के पूर्व सरपंच बलजिंद्र कांबोज ने कहा कि जो गांव नगर निगम में शामिल किए गए थे, उन पर नगर निगम टैक्स वसूल कर रहा है, लेकिन किसी भी प्रकार की सुविधा गांव वासियों को नगर निगम की ओर से नहीं मिल रही। विनोद धीमान ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सह सचिव चौधरी निर्मल सिंह, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता, पार्टी के वरिष्ठ नेता अनशन पर पहुंचेंगे।