फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Protest against the program, members of Bajrang Dal said - will not allow conversion

कार्यक्रम का विरोध, बजरंग दल के सदस्य बोले- नहीं होने देंगे धर्मांतरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Protest against the program, members of Bajrang Dal said - will not allow conversion
कार्यक्रम के पोस्टर फाड़ते बजरंग दल के सदस्य - फोटो : Ambala
कालपी गांव में विशेष धर्म के एक कार्यक्रम का बजरंग दल के सदस्यों ने जमकर विरोध किया। बजरंग दल का आरोप था कि ऐसे कार्यक्रमों में लोगों का धर्मांतरण करवाया जाता है। बजरंग दल के सदस्यों ने कार्यक्रम के लगे पोस्टर फाड़ दिए व कार्यक्रम रद्द कराने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम कालपी स्थित एक निजी होटल में आयोजित था। सैकड़ों बजरंग दल के सदस्यों के विरोध को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम की प्रशासनिक आज्ञा न होने के कारण रद्द करवाया गया। इसके बाद जाकर बजरंग दल के सदस्य शांत हुए।
विज्ञापन

दरअसल रविवार शाम पांच बजे कालपी स्थित एक निजी होटल में विशेष धर्म के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन होना था। बजरंग दल के सदस्यों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने कार्यक्रम आरंभ होने से पहले ही इसका जमकर विरोध किया। बजरंग दल प्रांत सुरक्षा पूर्व प्रमुख नैब सिंह ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन भोले-भाले लोगों को अपना निशाना बनाकर उनका धर्मांतरण कराने के लिए होता है। ऐसे कार्यक्रमों में लोगों के रोग दूर करने का जाल बिछाकर उन्हें सम्मोहित व प्रलोभन देकर उनका धर्म बदला जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसा पहले कई बार देखने में आ चुका है। विरोध की सूचना मिलते ही मौके पर बराड़ा डीएसपी रजनीश शर्मा, मुलाना थाना प्रभारी सुभाष कुमार, कलालटी चौकी इंचार्ज बलकार सिंह व बराड़ा चौकी इंचार्ज अमित त्यागी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। जहां कार्यक्रम कराने की प्रशासनिक इजाजत न होने के कारण पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम को रद्द करवाया व विरोध कर रहे लोगों को शांत कराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य सत्संग कराना था। धर्मांतरण के आरोप निराधार हैं। विरोध के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। हमारा उद्देश्य माहौल खराब करना नहीं है ।
- राजबीर कालपी, पास्टर।
कार्यक्रम की प्रशासनिक इजाजत न होने के कारण कार्यक्रम को रद्द करा दिया गया है। विरोध कर रहे लोग भी शांत होकर अपने घर चले गए।
- रजनीश शर्मा, डीएसपी बराड़ा।

कार्यक्रम का विरोध करते बजरंग दल के सदस्य व मौजूद पुलिस।

कार्यक्रम का विरोध करते बजरंग दल के सदस्य व मौजूद पुलिस।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed