{"_id":"67d88451d2ef48ccb90ee6a7","slug":"preparations-for-nav-samvatsar-festival-complete-ambala-news-c-36-1-ame1006-139240-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नव संवत्सर महोत्सव की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नव संवत्सर महोत्सव की तैयारियां पूरी
विज्ञापन
मुलाना। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुलाना में प्रथम नवरात्र पर 28 वें नव संवत्सर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 30 मार्च को भारत माता मंदिर डेरा बाबा परसराम मुलाना में होगा। कार्यक्रम में मुलाना सहित आसपास की सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं शामिल होंगी। इसी उपलक्ष्य में 20 मार्च से लेकर 30 मार्च तक प्रभात फेरी आयोजित की जाएंगी। इसमें मुलाना के काफी संख्या में पुरुष और महिला श्रद्धालु भाग लेंगे।
समिति समायोजक हरमिंदर पाल ने बताया कि 30 मार्च को नव संवत्सर महोत्सव महोत्सव होगा। जिसमें सुबह आठ बजे हवन का आयोजन होगा। सुबह 10 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा इसमें ब्रह्मर्षि बावरा आश्रम विराट नगर पिंजोर से डाॅ. अमृता दीदी महाराज का पावन सानिध्य रहेगा। वहीं, हरियाणा डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्डा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री संतोष सारवान करेंगी और मुख्य वक्ता उतर क्षेत्र संयोजक सामाजिक समरसता मंच से प्रमोद कुमार रहेंगे। इस अवसर पर भारत माता मंदिर में भगवान वाल्मीकि जी व संत श्री नामदेव जी महाराज की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।