{"_id":"6845dfc3aca258450001e3b9","slug":"preeti-first-in-75-kg-weight-category-of-wushu-ambala-news-c-36-1-amb1003-144114-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: वुशू के 75 किलोग्राम भारवर्ग में प्रीति प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: वुशू के 75 किलोग्राम भारवर्ग में प्रीति प्रथम
विज्ञापन
सेक्टर-10 राजीव गांधी खेल परिसर में दूसरी हरियाणा स्टेट जूनियर लड़के व लड़कियों की वुशू प्रतियो
अंबाला सिटी। सेक्टर-10 राजीव गांधी खेल परिसर में दूसरी हरियाणा स्टेट जूनियर लड़के और लड़कियों की वुशू प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल ने किया।
प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों से करीब 500 प्रतिभागी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन मैच की शुरुआत स्वयं पूर्व मंत्री असीम गोयल ने करवाई और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विभिन्न राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया।
असीम गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। गोयल ने यह भी कहा कि हरियाणा, खेलों और सैन्य सेवा में पूरे देश में अग्रणी स्थान रखता है और इस प्रकार की प्रतियोगिता से युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता के यह रहे परिणाम
लड़कियों में 75 किलोग्राम भारवर्ग में प्रीति प्रथम, मुस्कान द्वितीय, दिशा तृतीय, 60 किलोग्राम भारवर्ग में प्रिया प्रथम, माही लांबा द्वितीय, नैंसी और सोनिया तृतीय रही। 65 किलोग्राम भारवर्ग में वंशिका प्रथम, नीरू द्वितीय, पायल और तेजस्वी तृतीय, 70 किलोग्राम भारवर्ग में साक्षी प्रथम, जीनियस कौर द्वितीय, वैष्णवी और प्रीति तृतीय रही। इसी तरह 85 किलोग्राम भारवर्ग में धीरज प्रथम, जशनदीप द्वितीय, आर्यन व मयंक तृतीय, 90 किलोग्राम भारवर्ग में विनय, दीपांश द्वितीय, सन्नी और साहिल तृतीय, 75 किलोग्राम भारवर्ग में वैभव दलाल, प्रथम, नीतिश द्वितीय, लक्ष्य रंगा और रुहान तृतीय रहे। 70 किलोग्राम भारवर्ग में आदर्श प्रथम, रौनक द्वितीय, शिवम व अंशु तृतीय रहे। 65 किलोग्राम भारवर्ग में अमन प्रथम, अंकुश द्वितीय, आशीष और रोहित तृतीय रहे।