फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Prateek in playing, Anam won in singing

एसडी कालेज के प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में वाद्य वादन में प्रतीक,गायन में अनम ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Prateek in playing, Anam won in singing
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में शनिवार दो दिवसीय वार्षिक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के प्रथम चरण का शुभारंभ हुआ। इसमें गायन, वादन और नृत्य की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह, सांस्कृतिक गतिविधियों के अधिष्ठाता डॉ. प्रेम सिंह, डॉ. नवीन गुलाटी, डॉ. सुनील शर्मा, प्रो हररूप विर्क, डॉ. आशुतोष अंगिरस, डॉ. अलका शर्मा एवं डॉ. परमजीत कौर ने दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राचार्य ने कॉलेज में होने वाली अतिरिक्त गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। बताया कि इस तरह की गतिविधियों में भाग लेना सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। वादन, गायन, मोनो एक्टिंग, मिमिक्री और नृत्य प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने प्रतिभा प्रदर्शन किया। कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवीन गुलाटी ने बताया कि वादन में प्रतिभागियों ने तबला, ढोलक, ड्रम और गिटार पर प्रस्तुति दी। गायन में हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी भाषाओं में कला दिखाई। मिमिक्री में सामाजिक कुरीतियों जैसे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, दहेज प्रथा एवं नारी शिक्षा जैसे विषयों पर नसीहत दी। वादन में प्रतीक राठी प्रथम, वासु द्वितीय और सुरजीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। गायन में अनम प्रथम, मनन कपूर द्वितीय और कशिश तृतीय स्थान पर रहे। मिमिक्री एवं मोनो एक्टिंग में कृष्णा प्रथम, ऋतिक द्वितीय और विकास तृतीय रहे। नृत्य में अर्पिता प्रथम, वरदा द्वितीय और महक तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed